Joe Root Will break Sachin Tendulkar Record: जो रूट ने सोमवार 5 जनवरी 2026 को 5वें ऐशेज टेस्ट में मास्टरक्लास 160 रन बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया में अपनी संभावित वापसी के लिए दरवाजा खुला रखा. इंग्लैंड के इस महान खिलाड़ी ने कोई ऐसा इशारा नहीं दिखाया कि वो धीमें पड़ रहे हैं. 35 साल के स्टार ने सिडनी में इस सीरीज का अपना दूसरा शतक पूरा किया, टेस्ट में अपनी 41वीं सेंचुरी पूरी की. इसके साथ ही उन्होंने शतकों के मामले में ऑस्ट्रेलियन लेजेंड रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली.
रूट ने दर्शकों को किया थैंक्स
जो रूट अब टोटल टेस्ट रन में भारत के आइकन सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे नंबर पर हैं. स्टार इंग्लिश बैटर ने 242 गेंदों की जोरदार पारी में 15 चौके लगाए, जिसने इंग्लैंड को उनकी पहली पारी में 384 रन तक पहुंचाया. अगले एशेज टूर में इंग्लैंड के ऑस्ट्रेलिया जाने में 4 साल का वक्त है, तब रूट की उम्र 39 साल होगी, जिससे कई लोग मानने लगे कि ये ऑस्ट्रेलिया में उनकी आखिरी परफॉर्मेंस हो सकता है. मैदान छोड़ते वक्त दर्शकों की तरफ उनका शुक्रिया अदा करने का तरीका इस इमोशन को बढ़ा गया, लेकिन रूट ने ऐसे मतलब निकालने को तुरंत खारिज कर दिया.
यह भी पढ़ें- WPL 2026: इन 5 टीनएज क्रिकेटर्स पर रहेंगी हर किसी की नजर, क्या कर पाएंगी कमाल?
ऐसा गेस्चर क्यों?
रूट ने कहा जब उनसे पूछा गया कि क्या ये एक विदाई है, तब उन्होंने कहा, ‘मैं सोचता हूँ कि आप शायद इसको थोड़ा ज्यादा देख रहे हैं. मुझे बस ऐसा लगा कि इस सीरीज के दौरान हमें शानदार सपोर्ट मिला है, और हम ग्रुप के तौर पर जो हासिल करना चाहते थे, वो हासिल नहीं कर पाए. लेकिन कभी भी वो (सपोर्ट) डगमगाया नहीं है, और जब भी मैं यहां टूर पर आया हूं, ये हमेशा असाधारण रहा है. और ये सचमुच में थैंक्स कहने का एक तरीका है.’
अगले ऑस्ट्रेलियाई टूर का इशारा
जब उनसे पूछा गया कि क्या वो ऑस्ट्रेलिया में किसी और एशेज सीरीज के लिए लौट सकते हैं, रूट ने बिना कोई वादा किए लेकिन उम्मीदभरे तरीके से जवाब दिया, ‘कौन जानता है? देखेंगे. मुझे तो पसंद आएगा, लेकिन देखना होगा कि वक्त के साथ चीजें कैसे बदलती हैं.’ इस बयान का मतलब ये निकाला जा रहा है कि रूट ऑस्ट्रेलिया में एक बार फिर एशेज खेलने के लिए आना चाहते हैं.
सचिन से कितने पीछे?
रूट की ये मौजूदा एशेज की दूसरी शतकीय पारी थी. इस टूर के दौरान उन्होंने पहला शतक 138 के तौर पर ब्रिसबेन डे-नाइट टेस्ट में लगाया था, जिसने ऑस्ट्रेलिया में पिछले तीन एशेज टूर के बाद शतक का लंबा इंतजार खत्म किया. सिर्फ सचिन तेंदुलकर, जिनके पास 51 टेस्ट शतक हैं, और दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस, जिनके पास 45 शतक हैं, ही रूट से आगे हैं. रूट इस वक्त तेंदुलकर के रिकॉर्ड 15,921 टेस्ट रन की तरफ भी तेजी से बढ़ रहे हैं, अब तक उन्होंने 13,937 रन बनाए हैं.
‘सचिन को हराएंगे रूट’
पूर्व ऑस्ट्रेलियन कोच और 1999 के वर्ल्ड कप चैंपियन डैरेन लेहमन ने जो रूट की जमकर तारीफ की, उन्हें सिडनी की पारी के बाद ‘ब्रैडमैन के अलावा बेस्ट खिलाड़ी’ बताया. लेहमन ने एबीसी रेडियो पर कहा, ‘मैंने पहले भी कहा है, जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में शतक पूरा कर लिया, तो वो ब्रैडमैन के इतर सबसे महान खिलाड़ी होंगे, नंबर के तौर पर. वो सभी रिकॉर्ड तोड़ेंगे. वो तेंदुलकर को हराएंगे, और सबसे ज्यादा शतक बनाएंगे. और उनके करीब जाना काफी मुश्किल होगा क्योंकि वो बेहद फिट हैं.’
संबंधित खबरें
11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
38 mins agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 hr agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
1 hr ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
3 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
3 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
4 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
5 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines