Joe Root Century SL vs ENG: श्रीलंका की धरती पर जो रूट रोके नहीं रुक रहे हैं. पहले और दूसरे वनडे में अर्धशतक जमाने के बाद तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में रूट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोक डाला है. श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में रूट ने अपनी एकदिवसीय करियर की 20वीं सेंचुरी 100 गेंदों में पूरी की. रूट ने अपने इस शतक के साथ ही ब्रायन लारा का बड़ा रिकॉर्ड भी चकनाचूर कर डाला है. वहीं, वह खास मामले में सौरव गांगुली और रोहित शर्मा से भी आगे निकल गए हैं.
रूट का एक और शतक
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. बेन डकेट सिर्फ 7 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद रेहान अहमद 24 रन बनाकर आउट हुए. 40 रनों के स्कोर पर 2 विकेट गंवाकर मुश्किल में नजर आ रही इंग्लैंड की लड़खड़ाती हुई पारी को जो रूट ने जैकब बेथेले के साथ मिलकर संभाला. रूट ने तीसरे विकेट के लिए बेथेल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई. बेथेल 72 गेंदों में 65 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, रूट एक छोर संभालकर खड़े और उन्होंने अपने वनडे करियर का 20वां शतक जमाया.
ये भी पढ़ें: चाहकर भी T20 WC 2026 का बायकॉट नहीं कर सकता पाकिस्तान! समझिए कदम पीछे खींचने पर कैसे बर्बाद हो जाएगा PCB
लारा से आगे निकले रूट
रूट 50 ओवर के फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में अब ब्रायन लारा से आगे निकल गए हैं. लारा ने वनडे क्रिकेट में 19 शतक जमाए, जबकि रूट अब 20 सेंचुरी लगा चुके हैं. दूसरे वनडे में भी इंग्लिश बल्लेबाज ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए 75 रनों की दमदार पारी खेली थी. वहीं, पहले वनडे में रूट ने 62 रन जड़े थे.
रोहित-गांगुली से भी निकले आगे
जो रूट ने अपनी इस पारी के दौरान वनडे क्रिकेट में 7500 रन भी पूरे किए. वह इस फॉर्मेट में सबसे तेज 7500 रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में रोहित शर्मा और सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया है. रूट ने यह मुकाम 178वीं पारी में हासिल किया है. वहीं, सौरव गांगुली को यहां तक पहुंचने के लिए 185 इनिंग्स लगी थीं, जबकि रोहित ने 7500 रन 188 पारियों में पूरे किए थे.
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
30 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
50 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines