जो रूट ने की रिकी पोंटिंग के इस रिकॉर्ड की बराबरी, जानिए सचिन तेंदुलकर से कितने पीछे हैं स्टार इंग्लिश बैटर

Most Test Centuries: इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट लगातार कामयाबी की नई मिसाल तय कर रहे हैं. उन्होंने सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन अपने टेस्ट करियर का 41वां शतक लगाया, इस तरह उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली. हालांकि टेस्ट सेंचुरीज के मामले में वो अभी कुमार संगाकारा और सचिन तेंदुलकर से पीछे चल रहे हैं.

Joe Root Ricky Ponting

Joe Root Levels Ricky Ponting Record: इंग्लैंड के स्टार बैटर जो रूट ने एक बार फिर साबित किया है कि वो इस वक्त टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज क्यों हैं. 35 साल के इस क्रिकेट ने सोमवार 5 जनवरी 2026 को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में 5वें और आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन अपना 41वां टेस्ट शतक पूरा किया, जिससे उन्होंने मौजूदा सीरीज में अपनी दूसरी तीन अंकों की पारी दर्ज की. इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोटिंग के एक अहम रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.

विज्ञापन

रिकी पोटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी

जहां इंग्लैंड पहले ही मेजबान ऑस्ट्रेलिया को प्रतिष्ठित अर्न हार चुका है. इस शतक के साथ, रूट रिकि पॉंटिंग के साथ संयुक्त रूप से तीसरे सबसे अधिक टेस्ट शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. सबसे बड़े फॉर्मेट में शतक लगाने वालों की लिस्ट में जो रूट अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर और जैक्स कैलिस रूट से पीछे हैं. रूट ने इंग्लैंड के लिए अपना 41वां शतक अपने 163वें मुकाबले में लगाया, जबकि पोंटिंग ने 168 मैचों में उतने ही शतक बनाकर अपने करियर को खतर्म किया और कुल 13,378 रन बनाए.

विज्ञापन

रन मशीन रूट

रनों के मामले में जो रूट ने टेस्ट में पहले ही रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया था, और वो इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पूर्व श्रीलंकन विकेटकीपर-बैटर कुमार संगाकारा से भी आगे हैं. हालांकि, संगाकारा के नाम पर ज्यादा शतक हैं, कुल 45, जबकि मास्टर ब्लास्टर के नाम 51 सेंचुरीज हैं.

विज्ञापन

क्या रूट तोड़ेंगे सचिन का रिकॉर्ड?

जो रूट अब साचिन से 2,000 से भी कम रन दूर हैं, और अगर वो आने वाले सालों में ये आंकड़ा हासिल कर लेते हैं, तो वो सबसे लंबे और सबसे मुश्किल फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन जाएंगे. इस इंग्लिश बैटर के मौजूदा फॉर्फ को देखकर ये काम मुश्किल नहीं लगता है, लेकिन ये इसका पता आने वाले सालों में ही लग पाएगा.

ऑस्ट्रेलिया में रूट के 2 टेस्ट शतक

उनके मौजूदा शतक की बात करें तो, इंग्लिश स्टार ने 60वें ओवर की पहली गेंद पर माइकल नेसर की गेंदबाजी पर ये माइलस्टोन हासिल किया. इसके साथ ही वो सिर्फ चौथे अंग्रेज बल्लेबाज बने जिन्होंने किसी विदेशी ऐशेज सीरीज में एक से ज्यादा शतक जमाए हैं, और इस लिस्ट में माइकल वॉन (3), एलेस्टेयर कुक (3) और माइकल वॉन (2) के साथ शामिल हो गए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ