Joe Root: जो रूट लगातार टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. आए दिन वह टेस्ट क्रिकेट में कई बड़ी उपलब्धि हासिल कर रहे हैं. पाकिस्तान के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने अर्धशतक जमाया था. अब दूसरे मैच में जो रूट के पास इतिहास रचने का मौका है. वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 700 चौके लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बनने वाले हैं. रूट सिर्फ एक कदम दूर हैं.
रूट के पास इतिहास रचने का मौका
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में फिलहाल सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड जो रूट के ही नाम है. उनके आस पास भी कोई नहीं है. उन्होंने 78 मैच में 699 चौके लगाए हैं. अगर वह पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 1 चौका लगा लेते हैं तो वह WTC में 700 चौके लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे. दूसरे नंबर पर WTC में सबसे ज्यादा चौके ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन ने लगाए हैं. उन्होंने 60 मैचों में 510 चौके अपने नाम किए हैं. रूट और लाबुशेन के बीच 189 चौके का अंतर है.
तीसरे नंबर पर स्टीव स्मिथ हैं. उन्होंने 61 मैच में 506 चौके अपने नाम किए हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने 59 मैचों में 496 चौके जड़े हैं. इंग्लैंड के जैक क्रौली इस लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं। उन्होंने WTC में अब तक 57 मैचों में 458 चौके अपने नाम किए हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: तीसरे दिन का खेल हुआ खत्म, श्रीलंका 238 रनों से पीछे, कृष्णा और सुथार को मिले 3-3 विकेट
WTC में किसने बनाए सबसे ज्यादा रन?
WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने का कीर्तिमान भी जो रूट के नाम है. उन्होंने 78 मैचों की 143 पारियों में 51.27 की औसत के साथ 6717 रन बनाए हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ हैं. उन्होंने 61 मैच में 50.22 की औसत के साथ 4721 रन बनाए हैं. मार्नल लाबुशेन तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 60 मैच में 4520 रन बनाए हैं. ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने 59 मैच में 3990 रन बनाए हैं. वहीं, बेन स्टोक्स 64 मैच में 3857 रन बनाकर पांचवें नंबर पर हैं.
27 अगस्त से दूसरा मुकाबला
27 अगस्त से इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा. इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में फिलहाल इंग्लैंड 1-0 से आगे हैं. पहले मैच को इंग्लैंड ने एक पारी और 103 रनों से अपने नाम किया था.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: ऋषभ पंत की फिटनेस पर गेंदबाजी कोच ने दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
15 mins agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
43 mins agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
1 hr agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
1 hr ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
1 hr ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
2 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
2 hrs ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines