नई दिल्ली. चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में आतिशी बल्लेबाजी करने के बाद से विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा लगातार सुर्खियों में हैं। रायपुर में जब अन्य बल्लेबाज कंगारू गेंदबाजों के सामने रन के लिए जूझ रहे थे, उस दौरान उन्होंने छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंद में 184.21 की स्ट्राइक रेट से 35 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से एक चौका एवं तीन बेहतरीन छक्के निकले।
मैच के दौरान डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से लगाया गया उनका छक्का काफी सुर्खियों में रहा। मैच के बाद विदर्भ के पूर्व कप्तान रंजीत पराड़कर ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ इस शॉट पर खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि जितेश ने इस शॉट के लिए ना केवल सूर्यकुमार यादव को कॉपी किया है, बल्कि यूट्यूब के माध्यम से इसपर कड़ी मेहनत भी की है।
यह भी पढ़ें- रोहित-विराट को टी20 वर्ल्ड कप में मिलेगी जगह? दिग्गज खिलाड़ी ने बताया किस तर्ज पर होनी चाहिए उनकी चयन
रंजीत पराड़कर का कहना है, ‘जितेश, सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी को खूब देखते हैं। वह गेंद को स्क्वायर लेग और फाइन लेग के ऊपर से सीमारेखा के बाहर पहुंचाना चाहते थे। एशियाई खेलों में जाने से पूर्व उन्होंने इस शॉट के लिए करीब एक सप्ताह तक जमकर मेहनत की थी.’
एशियाई खेलों में जाने से पहले जितेश ने सूर्यकुमार यादव की तरह 360 गेम पर खूब मेहनत की थी. उन्होंने बताया, ‘मैं सूर्यकुमार यादव को देखने की कोशिश कर रहा था. उनकी तरह मैं ज्यादा होनहार नहीं हूं, लेकिन उनके वीडियो मैं देख रहा हूं कि कैसे वह मैदान में हेरफेर करते हुए जोखिम भरे शॉट को जोखिम मुक्त बना देते हैं. उनकी बल्लेबाजी से सीखने में लगा हुआ हूं.’
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
41 mins agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
2 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
8 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
10 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
10 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
11 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
11 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
12 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
12 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines