हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'उसे कोई फर्क नहीं पड़ता...', घर में कुटाई खा चुके कीवी ऑलराउंडर ने सूर्यकुमार यादव पर दिया बड़ा बयान

विज्ञापन
jimmy neesham suryakumar yadav

नई दिल्ली: सूर्यकुमार यादव ने अपने छोटे से टी-20 इंटरनेशनल करियर में कई रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। टी-20 के नंबर 1 बल्लेबाज सूर्यकुमार ने हाल ही रनों के मामले में सुरेश रैना और एमएस धोनी को पछाड़ दिया। अपनी तूफानी बल्लेबाजी से उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 में 47 रन जड़े। हालांकि वह टीम को जीत तो नहीं दिला सके, लेकिन उन्होंने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा। सूर्यकुमार यादव स्ट्राइक रेट के मामले में भी नंबर 1 हैं। रांची में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भी उन्होंने गेंदबाजों को जमकर धोया। स्पिनरों के अनुकूल परिस्थिति होने के बावजूद सूर्या ने शानदार शॉट लगाए, लेकिन स्काई का विकेट ही मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।

टी20 में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

सूर्यकुमार के बल्ले से शानदार प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी जिमी नीशम ने कहा कि वह टी20 में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, “वह वर्तमान में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टी20 बल्लेबाज हैं।” नीशम उस टीम का हिस्सा थे, जिसके खिलाफ सूर्यकुमार ने टी20 विश्व कप के बाद पिछले साल माउंट माउंगानुई में अपना दूसरा टी20I शतक लगाया था। सूर्या के बारे में बात करते हुए एक दिलचस्प कहानी सुनाई। नीशम ने कहा कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक ट्रेंट बोल्ट ने मुंबई इंडियंस के नेट्स में SKY की तारीफ की थी।

और पढ़िए – सीरीज में बराबरी करने उतरेगी भारतीय टीम, घर बैठे टीवी और मोबाइल पर ऐसे देख सकेंगे लाइव

बोल्ट ने कहा था- मैंने ऐसा बल्लेबाज नहीं देखा

नीशम ने कहा- “मैं दो साल पहले की ओर देखता हूं जब मैं मुंबई इंडियंस के शिविर में शामिल हुआ था। पहले प्रशिक्षण के बाद ट्रेंट बोल्ट मेरी ओर मुड़े और कहा- “इस लड़के को देखो। ये मेरी नजर में दुनिया का सबसे अच्छा बल्लेबाज है। मैंने ऐसा बल्लेबाज पहले कभी नहीं देखा। बोल्ट का ये कमेंट उस टीम के प्लेयर के लिए था, जिसमें रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और कीरोन पोलार्ड जैसे बड़े खिलाड़ी थे। उन्होंने कहा- वह अपनी ताकत से और बेहतर होता जा रहा है। माउंट माउंगानुई में हमारे खिलाफ उसकी पारी बेहद शानदार थी। मैंने उस दौरान सबसे बेहतरीन पावर-हिटिंग देखी। वह 360 है खिलाड़ी। उसे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस योजना के साथ उसके सामने आते हैं, वह हमेशा इसके विपरीत करता है। वह मुझे एबी डिविलियर्स की बहुत याद दिलाता है।”

और पढ़िए – भारत और इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, मोबाइल और टीवी पर ऐसे देखें लाइव

सूर्या ने 51 गेंदों में जड़े थे 111 रन

नीशम सूर्या की जिस पारी की बात कर रहे थे वह 20 नवंबर 2022 का दिन था। इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने नीशम समेत कीवी गेंदबाजों की जमकर कुटाई की थी। सूर्या ने महज 51 गेंदों में नाबाद 111 रन ठोक डाले थे। जिसमें 11 चौके-7 छक्के शामिल थे। टीम इंडिया ने ये मैच 65 रनों से जीता था।

और पढ़िए –  खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

(https://bobbergdesigns.com/)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें