'इंडियन वुमेन क्रिकेट के लिए आशीर्वाद है WPL', भारत की पूर्व महिला कप्तान ने बताई इस लीग की अहमियत

Jhulan Goswami On WPL: वुमेंस प्रीमियर लीग ने भारतीय महिला क्रिकेट खासकर डोमेस्टिक लेवल के खिलाड़ियों की किस्मत बदल दी है. यही वजह है कि भारत की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी ने वुमेंस प्रीमियर लीग को ‘आशीर्वाद’ कहा है, क्योंकि इससे घरेलू खिलाड़ियों को विदेश प्लेयर्स के साथ बहुत कुछ सीखने का मौका मिलता है.

WPL 2026 ALL TEAM

Jhulan Goswami On WPL: भारतीय क्रिकेट की पूर्व कैप्टन झूलन गोस्वामी ने वुमेंस प्रीमियर लीग की अहमियत पर बात करते हुए कहा कि ये घरेलू खिलाड़ियों के लिए विदेशी क्रिकेटर्स से सीखने का एक शानदार मौका है. साथ ही उन्होंने 2025 में भारतीय महिला टीम की पहली वनडे वर्ल्ड कप जीत को ‘महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक पल’ बताया.

विज्ञापन

‘आशीर्वाद है WPL’

उन्होंने रेवस्पोर्ट्स कहा, ‘वर्ल्ड कप जीत महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक पल था. हमारी लड़कियों ने उस टूर्नामेंट में शानदार क्रिकेट खेला. WPL की बात करें, जो 2023 में शुरू हुआ था, हमारे देश में महिला क्रिकेट को सपोर्ट करने के लिए फ्रेंचाइजी का एक साथ आना अपने आप में एक आशीर्वाद था. साथ ही, डोमेस्टिक गर्ल्स को बेहतरीन इंटरनेशनल खिलाड़ियों के साथ खेलने और खेल की बारीकियां सीखने का मौका मिलना बहुत बड़ी बात थी.

विज्ञापन

मुंबई सबसे कामयाब टीम

WPL का पहला सीजन 2023 में खेला गया था. अब तक, तीन सीजन में, मुंबई इंडियंस (MI) सबसे कामयाब टीम रही है, जिसने 2 बार खिताब जीता है. 9 जनवरी को, WPL सीजन 4 शुरू होने वाला है, जिसमें एमआई टीम नवी मुंबई में आरसीबी से भिड़ने के लिए तैयार है.

विज्ञापन

‘माइंडसेड में मजबूती जरूरी’

सीजन के पहले मैच से पहले, एमआई की बॉलिंग कोच और मेंटर झूलन ने खिलाड़ियों की माइंडसेट को शेप देने में फ्रेंचाइजी की अहमियत पर भी जोर दिया. मैदान पर परफॉर्मेंस के अलावा, टीमें तैयारी, मानसिक मजबूती और जीतने वाली मानसिकता विकसित करने पर बहुत ध्यान देती हैं.

‘बड़े टूर्नामेंट्स में होता है फायदा’

झूलन के मुताबिक, जब खिलाड़ी बड़े मंचों पर खेलते हैं तो ये सीख बहुत फायदेमंद साबित होती हैं. उन्होंने आगे कहा, ‘और मुंबई इंडियंस युवा लड़कियों को ये भी सिखाती है कि मैच कैसे जीतें, मैच के लिए कैसे तैयारी करें, मानसिक रूप से मजबूत कैसे रहें वगैरह, और ये चीजें तब फायदेमंद होती हैं जब वो वर्ल्ड कप जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर खेलती हैं.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ