WOMEN’S T20 WC 2023: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में हराया। भारत की तरफ से जेमिमा रोड्रिगेज ने सबसे शानदार खेल दिखाया। उन्होंने शानदार अर्धशतक लगाते हुए भारत को मैच जिता दिया। लेकिन इस मैच में विराट कोहली का भी अहम रोल रहा। जिसका खुलासा मैच के बाद जेमिमा रोड्रिगेज ने खुद किया है।
विराट की पारी देखी थी
जीत के बाद प्लेयर ऑफ दी मैच चुनी गई जेमिमा ने बताया कि उनकी बल्लेबाजी और इस जीत में विराट कोहली का भी रोल रहा है। जेमिमा ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ खेलना हमेशा से खास माना जाता है। इससे पहले जब पुरुष टी-20 विश्वकप में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। उस मैच के नायक विराट कोहली थी। जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को मैच जिताया था। ऐसे में हम उनकी इस पारी की चर्चा करते रहते थे और इसी तरह की पारी खेलना चाहते थे।
और पढ़िए – IND vs AUS 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया या फिर भारत? अरुण जेटली स्टेडियम में किसका चलता है सिक्का, जानें
जेमिमा ने खेली विराट वाली पारी
खास बात यह है कि उस मैच में विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 53 गेंद पर 82 रन की नाबाद ताबड़तोड़ पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई थी। विराट की इस पारी से प्रेरणा लेकर जेमिमा ने भी 38 गेंद पर 53 गेंद की नाबाद पारी खेलते हुए भारत को शानदार जीत दिलाई। विराट कोहली ने उस मैच में विपरीत परिस्थितियों से टीम इंडिया को निकाला था। कुछ इसी तरह का काम जेमिमा ने भी किया था। उन्होंने भी एक छोर संभाला और टीम इंडिया को मैच के आखिर तक ले जाकर जीत दिला दी।
और पढ़िए – Ind vs Pak: भारत-पाकिस्तान मैच में हुई बड़ी चूक, एक गेंद से पलट सकता था मैच
क्योंकि बीती रात भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया मुकाबला पूरी तरह से फंस गया। भारत को आखिरी 4 ओवरों में 41 रनों की जरुरत थी। लेकिन जिस तरह से विराट कोहली ने बैक टू बैक छक्के लगाए थे, बिल्कुल उसी तरह जेमिमा ने भी बैक टू बैक चौके लगाकर टीम इंडिया के ऊपर से दवाब कम कर दिया और फिर तो उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक ओवर पहले ही भारत को जीत दिला दी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
10 mins agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
7 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines