IND-W vs PAK-W: OUT होकर भी नॉटआउट निकलीं जेमिमा रोड्रिग्स! जश्न मनाती पाकिस्तान टीम रह गई हैरान

Jemimah Rodrigues: भारत और पाकिस्तान की महिला टीम विश्व कप के छठे मैच में भिड़ रही हैं. पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने स्कोर बोर्ड पर 247 रन लगाए. जेमिमा रोड्रिग्स बाकी बैटर्स की तरह ही अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहीं. जेमिमा को एक जीवनदान भी मिला, लेकिन वह उसका फायदा नहीं उठा सकीं. जेमिमा 32 रन बनाकर आउट हुईं.

IND-W vs PAK-W

IND-W vs PAK-W

Jemimah Rodrigues: महिला वनडे विश्व कप 2025 में टीम इंडिया की भिड़ंत पाकिस्तान के साथ हो रही है. टॉस गंवाने के बाद पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने स्कोर बोर्ड पर 247 रन लगाए हैं. टीम इंडिया की कई बैटर्स को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन वह इसका फायदा उठाने में नाकाम रहीं. इस लिस्ट में जेमिमा रोड्रिग्स का भी नाम शुमार रहा. रोड्रिग्स एक बार आउट होने के बावजूद पवेलियन लौटने से बच गईं. पाकिस्तान टीम जेमिमा के विकेट का जश्न मनाने लगी थी, लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ जिससे पूरी टीम का मुंह उतर गया.

विज्ञापन

OUT होकर भी नॉटआउट जेमिमा!

दरअसल, भारतीय पारी के 27वें ओवर की तीसरी गेंद जेमिमा रोड्रिग्स के बल्ले का किनारा लेकर कीपर के दस्तानों में गई और पाकिस्तान टीम ने जोरदार अपील की. अंपायर ने अपनी उंगली भी उठा दी और पाकिस्तान टीम जश्न मनाने लगी. जेमिमा भी पवेलियन की ओर लौटने के लिए मुड़ पड़ीं.

विज्ञापन

हालांकि, तभी नो-बॉल का साइरन बज गया, जिसे सुनते ही पाकिस्तानी प्लेयर्स के चेहरे पूरी तरह से उतर गए. अंपायार ने नो-बॉल का इशारा किया और जेमिमा को जीवनदान मिल गया. रोड्रिग्स उस समय 2 रन पर बल्लेबाजी कर रही थीं. इस जीवनदान का फायदा उठाते हुए जेमिमा ने 37 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली.

विज्ञापन

247 पर ऑलआउट हुई टीम इंडिया

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. स्मृति मंधाना अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहीं और 23 रन बनाकर चलती बनीं. इसके बाद प्रतिका रावल भी 31 रन बनाकर चलती बनीं. हरलीन देओल ने कुछ दमदार शॉट्स लगाए, लेकिन वह अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सकीं और 46 रन बनाकर आउट हुईं.

दीप्ति शर्मा को भी अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन वह 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. यही हाल स्नेह राणा का भी रहा. हालांकि, अंतिम ओवरों में ऋचा घोष ने 20 गेंदों में 35 रनों की दमदार पारी खेलते हुए भारतीय टीम को 247 के स्कोर तक पहुंचाया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ