Business Leader of the Year Award 2023: बीसीसीआई के सचिव जय शाह को स्पोर्ट्स बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर 2023 के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस खबर की पुष्टि बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक अकाउंट एक्स (पूर्व में ट्विटर) से की है। यहां बोर्ड ने जानकारी साझा करते हुए बताया है कि भारतीय खेल प्रशासन में शाह यह खास सम्मान पाने वाले पहले शख्स हैं।
बीसीसीआई ने जय शाह की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, ‘बीसीसीआई के मानद सचिव जय शाह को स्पोर्ट्स बिजनेस अवॉर्ड्स 2023 में स्पोर्ट्स बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए बधाई। भारतीय खेल प्रशासन में किसी भी शख्स के लिए पहली बार यह सम्मान, वास्तव में वह इसके योग्य हैं!’
यह भी पढ़ें- Shikhar Dhawan’s 38th Birthday: 38वां जन्मदिन मना रहे हैं शिखर धवन, महज 12 साल की उम्र में पकड़ लिया था बैट
जय शाह बीसीसीआई में सचिव पद के अलावा एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष भी हैं। उनकी ही अगुवाई में एशिया कप का आयोजन किया गया था। इन पदों से पहले वह गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन में संयुक्त सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं।
शाह को साल 2019 में बीसीसीआई के सचिव के रूप में चुना गया था और इस साल की शुरुआत में वह एसीसी के अध्यक्ष बने हैं। हाल ही में संपन्न हुआ वर्ल्ड कप 2023 टूर्नामेंट इतिहास का सबसे सफल वर्ल्ड कप रहा है।
टूर्नामेंट के दौरान करीब 1.25 मिलियन फैंस की उपस्थिति दर्ज की गई थी। वर्ल्ड कप के इस सफलता को जय शाह की कामयाबी से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई टीम को सफलता हाथ लगी। कंगारू टीम रिकॉर्ड छठवीं बार इस खिताब को अपने नाम करने में कामयाब रही।
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
33 mins agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
1 hr agoIPL 2027 में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoकुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं मिलने पर भड़के आर अश्विन
1 hr agoमंधाना की कप्तानी में पहली बार मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें शेड्यूल
2 hrs agoसूर्यकुमार यादव की तुलना में अब तक कैसी रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी?
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
3 hrs agoमिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
3 hrs agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
4 hrs agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines