Jasprit Bumrah: आयरलैंड और इंडिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत 18 अगस्त से होने जा रही है। इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह संभालेंगे। खास बात यह है कि बुमराह करीब एक साल के लंबे अंतरराल के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलंगे। लेकिन कल मैदान पर बतौर कप्तान उतरते ही बुमराह एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले हैं।
एकलौते गेंदबाज जो बनेंगे टी-20 के कप्तान
जसप्रीत बुमराह इकलौते ऐसे कप्तान होंगे जो टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर तेज गेंदबाज टीम इंडिया की पहली बार कप्तानी करेंगे। बुमराह यह कमाल का रिकॉर्ड बनाने वाले भारत के पहले कप्तान होंगे, जो गेंदबाज के तौर पर टीम को लीड करेंगे। हालांकि इससे पहले जसप्रीत बुमराह एक टेस्ट मैच में टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं।
https://twitter.com/BCCI/status/1691774589519659519?s=20
एक साल बाद हुई है बुमराह की वापसी
बता दें कि जसप्रीत बुमराह ने करीब एक साल बाद वापसी की है। पीठ में लगी चोट की वजह से वह लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर थे। इस दौरान उनकी सर्जरी भी हुई थी। हालांकि बाद में बुमराह ने फिटनेस हासिल करते हुए यो-यो टेस्ट भी पास कर लिया। जबकि अब धमाल मचाने के लिए फिर से तैयार नजर आ रहे हैं। बुमराह के नेतृत्व में टीम इंडिया यहां तीन टी-20 मैच खेलेगी। बुमराह ने बुधवार को आयरलैंड में जमकर अभ्यास भी किया। अगर बुमराह अपनी पुरानी रफ्तार पकड़ते हैं तो यह टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी होगी। उनके फैंस भी उनकी जोरदार वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।
ये खिलाड़ी भी कर चुके हैं टी-20 में टीम इंडिया की कप्तानी
- महेंद्र सिंह धोनी
- वीरेंद्र सहवाग
- रोहित शर्मा
- विराट कोहली
- हार्दिक पांड्या
- सुरेश रैना
- ऋषभ पंत
- केएल राहुल
- अजिंक्य रहाणे
- शिखर धवन
ये भी देखें: Team India की नई सीरीज का Time, Live Stream, Live Telecast कहां होगा, जानिए पूरी डिटेल्स
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
59 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines