Jasprit Bumrah Teases Mohammed Siraj: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को दो टेस्ट मैचों की सीरीज में हरा दिया. शुभमन गिल की ये बतौर कप्तान पहली सीरीज जीत थी और उनके लिए पल हमेशा खास रहेगा. अब इस श्रृंखला के समापन के बाद का एक वीडियो सामने आ रहा है, जहां जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज नजर आए. इसी बीच बुमराह ने मियां भाई के एक पुराने मीम का जिक्र किया और उनके मजे लिए. इसी के चलते अब वो वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
जसप्रीत बुमराह ने लिए मोहम्मद सिराज के मजे
BCCI ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट और इंस्टाग्राम पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज समापन के बाद एक वीडियो डाला. इसमें टीम इंडिया के सभी बड़े खिलाड़ी नजर आए. एक मोमेंट इसमें से काफी चर्चा का विषय बन रहा है, जब मैदान पर प्रैक्टिस के दौरान सिराज और बुमराह साथ में चल रहे थे. इसी बीच जसप्रीत ने सिराज के मजे लिए और कहा, ‘मोहम्मद सिराज ऑफिशियल, बाकी सब फेक है. मैं ये यूज करूंगा.’
आप नीचे वीडियो देख सकते हैं:
ये भी पढ़ें:- PAK की जीत के बाद दिग्गज ने की घटिया हरकत, उड़ाया ‘No Handshake’ विवाद का मजाक, निशाने पर टीम इंडिया!
बुमराह और सिराज का कैसा रहा प्रदर्शन?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद और दिल्ली में टेस्ट मैच देखने को मिला. दोनों ही जगहों पर स्पिन गेंदबाजी का जादू देखने को मिला. हालांकि, बुमराह और सिराज ने दोनों मैचों में अपनी ओर से पूरा योगदान देने की कोशिश की. मोहम्मद सिराज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों में कुल 49 ओवर डाले और 10 विकेट अपने नाम किए. इसमें एक 5 विकेट हॉल भी शामिल है.
जसप्रीत बुमराह की बात करें, तो उन्होंने 2 मैचों में 51.5 ओवर फेंके और 7 विकेट अपने नाम किए. दोनों तेज गेंदबाजों ने कुल मिलाकर 17 विकेट झटके. हालांकि, इस सीरीज को कुलदीप यादव के लिए याद रखा जाएगा. उन्होंने 12 विकेट अपने नाम किए और इसी के चलते उन्होंने कुलदीप यादव को दूसरे टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला था. बुमराह अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में आराम करेंगे, वहीं सिराज एक्शन में नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें:- बीच मैदान हुई टीम इंडिया से बड़ी चूक, ICC ने उठाया सख्त कदम, World Cup के दौरान लगा भारी जुर्माना
संबंधित खबरें
पहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 mins ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
32 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
41 mins agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
57 mins agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines