ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का 17वां मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच पुणे में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टॉस जीतकर बांग्लादेशी सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत की है। विपक्षी टीम के सलामी बल्लेबाज तंजिद हसन कुछ ज्यादा ही आक्रामक नजर आ रहे हैं। खबर लिखे जाने तक वह अपनी टीम के लिए तीन छक्के उड़ा चुके हैं, लेकिन उन्होंने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ जो छक्का लगाया। उसकी जमकर सराहना हो रही है।
दरअसल, बुमराह के खिलाफ बड़े शॉट लगाना बल्लेबाजों के लिए हमेशा ही जोखिम भरा होता है। यहां तंजिद ने न केवल उनके खिलाफ छक्का लगाया, बल्कि अपनी नजाकत भरी शॉट से लोगों का दिल भी जीत रहे हैं। भारतीय तेज गेंदबाज ने बांग्लादेशी सलामी बल्लेबाज के बॉडी को निशाना बनाकर गेंद को डाला। इस बीच उन्होंने थोड़ा सा ऑफ साइड में जाते हुए लेग साइड में शानदार छक्का लगाया।
यह भी पढ़ें- IND Vs BAN: विराट रचेंगे इतिहास! दिग्गज का टूटेगा रिकॉर्ड, सचिन के और करीब पहुंचेंगे किंग कोहली
बुमराह के खिलाफ लगाए गए इस शॉट के बाद वहां उपस्थित हर कोई खुशी से झूम उठा। भारत के खिलाफ वह अच्छे लय में नजर आ रहे हैं। खबर लिखे जाने तक उन्होंने अपनी टीम के लिए कुल 41 गेंदों का सामना किया है। इस बीच वह 121.95 की स्ट्राइक रेट से 50 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके एवं तीन छक्के निकले हैं। बांग्लादेश का स्कोर 14 ओवरों की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 90 रन है।
हार्दिक पंड्या हुए चोटिल:
बांग्लादेश के खिलाफ जारी मुकाबले में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या चोटिल हो गए हैं। जिसके बाद उन्हें लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर जाते हुए देखा गया है। पंड्या की चोट कितनी गंभीर है, फिलहाल इसकी पूरी जानकारी बाहर नहीं आई है।
(Zolpidem)
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
5 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
6 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
7 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
8 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines