नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लंबे समय से चोट से जूझ रहे हैं। उन्हें मौजूदा टेस्ट सीरीज से भी बाहर कर दिया गया है, लेकिन इस बीच एक खुशखबरी सामने आई है। बुमराह ने नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में बॉलिंग शुरू कर दी है। इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह लंबा रन लेते हुए बॉलिंग कर रहे हैं।
गेंदबाजी करते देखे गए बुमराह
रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा लग रहा है कि जसप्रीत बुमराह जल्द ही प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में अपनी वापसी करेंगे। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेज गेंदबाज के आईपीएल 2023 के दौरान वापसी करने की संभावना है। एनसीए में शूट किए गए वीडियो में जसप्रीत बुमराह को आसानी से गेंदबाजी करते हुए दिखाया गया है। हालांकि फिलहाल उन्हें राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) से मंजूरी नहीं मिली है। बुमराह सितंबर 2022 से अंतरराष्ट्रीय स्तर बाहर हैं। वह टी 20 विश्व कप, बांग्लादेश दौरे और घरेलू श्रृंखलाओं से चूक गए हैं। वह टेस्ट या ओडीआई टीम का हिस्सा नहीं हैं।
और पढ़िए – क्या भारत तोड़ेगा ऑस्ट्रेलिया का घमंड? नॉकआउट में टीम इंडिया को दिखाना होगा दम
एनसीए में अभ्यास मैचों में भाग लिया
क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, बुमराह ने पिछले 10 दिनों में एनसीए में कुछ अभ्यास मैचों में भाग लिया था, लेकिन अभी भी वह एनसीए से इंटरनेशनल लेवल पर खेलने की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। बीसीसीआई लगातार बुमराह की प्रगति पर नजर रखे हुए है।
और पढ़िए – पूजा वस्त्राकर की जगह इस धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री, मचा सकती हैं धमाल
मुंबई इंडियंस से भी बनाना होगा संतुलन
बोर्ड जुलाई में लंदन में खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और साल के अंत में भारत में होने वाले वनडे विश्व कप में उनकी भागीदारी को देख रहा है। हालांकि बीसीसीआई को मुंबई इंडियंस से भी संतुलन बनाना होगा, जो अपने सबसे ताकतवर गेंदबाज को वापस लाना चाहेगी। मुंबई इंडियंस के लिए पिछला साल परेशान करने वाला सीजन था। जहां उनके लिए दो बड़े गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर चोट के कारण बाहर थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत की जीत के बीच संजू सैमसन के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
32 mins agoIND vs NZ: तीसरे T20I से कट सकता है इन 2 खिलाड़ियों का पत्ता
43 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अनोखा रिकॉर्ड टूटा, T20I में पहली बार हुआ ऐसा
1 hr agoभारत का ऐतिहासिक कारनामा, 200 टी-20 मैच जीतने वाली बनी दुनिया की पहली टीम
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया को नमन धीर के रूप में मिल गया मैच फिनिशर
2 hrs agoIND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार की वापसी फीकी, 2 मैच में लुटाए 99 रन
2 hrs ago'हमारी टीम में हर कोई मैच विनर है…' श्रेयस अय्यर ने खोला जीत का राज
3 hrs agoIND vs NZ: तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने 12 गेंदों में पलट दिया मैच
3 hrs agoदूसरे टी20 में बने 5 बड़े रिकॉर्ड, इन खिलाड़ियों ने अपने नाम की उपलब्धि
3 hrs agoतिलक-नीतीश का बड़ा कारनामा, तोड़ा पठान भाइयों का 17 साल पुराना रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines