Siddharth Sharma
Read More
Jasprit Bumrah Son: भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को एशिया कप के बीच में ही बड़ी खुशखबरी मिली है। दरअसल उनकी पत्नी संजना गणेशन (Sanjana Ganeshan) ने एक बेटे को जन्म दिया है। स्टार कपल ने अपने बेटे का नाम अंगद जसप्रीत बुमराह रखा है। इसकी जानकारी स्टार गेंदबाज ने खुद सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत पोस्ट डालकर दी है।
बुमराह ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने बेटे अंगद के जन्म की घोषणा की। उन्होंने लिखा कि “हमारा छोटा परिवार बड़ा हो गया है और हमारा दिल जितना हमने कभी सोचा था उससे कहीं अधिक भरा हुआ है! आज सुबह हमने अपने छोटे बेटे, अंगद, जसप्रित बुमराह का दुनिया में स्वागत किया। हम बहुत खुश हैं और हमारे जीवन का यह नया अध्याय अपने साथ जो कुछ भी लेकर आया है उसका इंतजार नहीं कर सकते।’
Our little family has grown & our hearts are fuller than we could ever imagine! This morning we welcomed our little boy, Angad Jasprit Bumrah into the world. We are over the moon and can’t wait for everything this new chapter of our lives brings with it ❤️ – Jasprit and Sanjana pic.twitter.com/j3RFOSpB8Q
— Jasprit Bumrah (@Jaspritbumrah93) September 4, 2023
बता दें कि जसप्रीत बुमराह एशिया कप के लिए घोषित टीम इंडिया का सदस्य हैं औऱ उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी भाग लिया था। हालांकि भारत और नेपाल के बीच खेले जाने वाले मैच से ठीक पहले वे घर लौट गए थे। बीसीसीआई ने इसके पीछे की वजह नहीं बताई थी लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में ये कयास लगाए जा रहे थे कि ये उनके पहले बच्चे के चलते है और रिपोर्ट्स सही निकली। बुमराह हालांकि एशिया कप के सुपर-4 राउंड से पहले टीम इंडिया के साथ वापस जुड़ जाएंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।