Jasprit Bumrah Ready to Play: एशिया कप 2025 का आयोजन अगले महीने देखने को मिलेगा और इससे पहले टीम इंडिया के चुनाव को लेकर अलग-अलग तरह की अपडेट सामने आ रही हैं। जसप्रीत बुमराह हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में सिर्फ तीन ही मुकाबले खेलते हुए नजर आए थे। बुमराह काफी जल्दी चोटिल हो जाते हैं और इसी वजह से वो सिर्फ बड़े मौकों पर खेलते हुए नजर आते हैं। उनके एशिया कप खेलने को लेकर सवालिया निशान था लेकिन अब बड़ा अपडेट आया है।
जसप्रीत बुमराह एशिया कप खेलने के लिए हैं तैयार!
एशिया कप का सेलेक्शन 19 अगस्त 2025 को होगा। इसके पहले अलग-अलग खिलाड़ियों के टीम का हिस्सा बनने या नहीं बनने को लेकर अपडेट आ रहे हैं। कई लोगों को लगा था कि शायद बुमराह को आराम दिया जाएगा, क्योंकि इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज है। इंडिया की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका से आने वाले महीनों में होने वाली है। एक्सप्रेस स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया के चयनकर्ताओं को बता दिया है कि वो एशिया कप 2025 के सेलेक्शन के लिए तैयार हैं। अगर बुमराह खेलने की इच्छा रख रहे हैं, तो फिर सेलेक्टर्स उन्हें जरूर स्क्वाड में शामिल करेंगे।
जसप्रीत बुमराह बन सकते हैं टीम इंडिया का सबसे बड़ा हथियार
बुमराह मौजूदा समय में भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के सबसे बेस्ट गेंदबाज हैं। वो हर एक फॉर्मेट में कमाल करते हैं। टी20 अंतर्राष्ट्रीय में भी उनके आंकड़े बेहद शानदार हैं। भारत के लिए जसप्रीत ने अब तक 70 मैच खेले हैं और 89 विकेट झटके हैं। बुमराह की इकोनॉमी मात्र 6.27 की है। बुमराह डेथ ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी करते हैं और बेहद कम रन देते हैं। बुमराह को लेकर इस बड़ी खबर ने जरूर पाकिस्तान समेत अन्य टीमों की टेंशन बढ़ा दी होगी।
एशिया कप के लिए सूर्यकुमार यादव भी हुए फिट
सूर्यकुमार यादव के सेलेक्शन को लेकर सवाल था लेकिन अब अपडेट सामने आया है कि उन्होंने फिटनेस टेस्ट पार कर लिया है। ऐसे में उनका एशिया कप खेलना तय है। सूर्या टी20 अंतर्राष्ट्रीय के सबसे शानदार बल्लेबाजों में से एक हैं, वहीं जसप्रीत बेस्ट गेंदबाज हैं। यह दोनों ही अपने प्रदर्शन से एशिया कप की ट्रॉफी फिर से टीम इंडिया को दिला सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- T20 और टेस्ट में लगाया रनों का अंबार, फिर भी हो जाएगा एशिया कप 2025 से बाहर!
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
2 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
3 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
5 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
12 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
12 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
13 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines