ODI World Cup 2023: भारतीय टीम का विश्व कप 2023 में शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी और फील्डिंग में टीम इंडिया हर विपक्षी टीम से आगे है। अभी तक टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में अपने सभी मैच जीते हैं। बता दें, इस विश्व कप के दौरान भारतीय तेज गेंदबाजों की दुनियाभर में जमकर तारीफ हो रही हैं। खासकर जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी से सभी देशों के पूर्व दिग्गज काफी प्रभावित हैं। चोट के बाद जिस तरह से जसप्रीत बुमराह ने वापसी की है उससे हर कोई काफी इंप्रेस है। वहीं अब आईसीसी भी बुमराह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है।
ICC प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नामंकित हुए बुमराह
आईसीसी विश्व कप 2023 में कहर बरपा रहे भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और न्यूजीलैंड के युवा खिलाड़ी रचिन रवींद्र को अक्टूबर 2023 के लिए आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया है।
आईसीसी ने एक बयान में कहा, “अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को अक्टूबर में क्रिकेट के एक्शन से भरपूर महीने के बाद आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार जीतने की दौड़ में अंतरराष्ट्रीय सुपरस्टारों के नवीनतम समूह का खुलासा किया।”
ये भी पढ़ें:- शाकिब अल हसन को लगी चोट, World Cup 2023 के बचे मुकाबलों से हुए बाहर
विश्व कप 2023 में 15 विकेट ले चुके बुमराह
चोट के बाद जस्परीत बुमराह लगभग एक साल तक टीम से बाहर रहे हैं लेकिन अब उन्होंने विश्व कप में वापसी करते हुए सभी टीमों के बल्लेबाजों के छक्के छुड़ा दिए है। बुमराह हर मैच में टीम के लिए महत्वपूर्ण विकेट निकाल रहे हैं। बता दें, अभी तक इस टूर्नामेंट में बुमराह 15 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। टूर्नामेंट में भारत ने अपने अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के साथ मैच से की थी। इस मैच में बुमराह ने 10 ओवर में महज 35 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए थे।
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
32 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
58 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
1 hr agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
2 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines