'बेबी बुमराह' की बॉलिंग का वीडियो इंटरनेट पर जीत रहा है दिल, क्यूटनेस की एक झलक से ही उमड़ आएगा प्यार

Jasprit Bumrah With Son Angad: जसप्रीत बुमराह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने अपने बेटे अंगद के साथ ट्रेनिंग सेशन में नजर आ रहे हैं. ये वीडियो पर क्रिकेट फैंस के प्यार भरे रिएक्शंस आ रहे हैं.

Jasprit Bumrah Son

Jasprit Bumrah Net Practice With Son Angad Video: टीम इंडिया के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह इस वक्त न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशल सीरीज़ से पहले ट्रेनिंग में मशगूल हैं. प्रैक्टिस के दौरान उन्होंने अपने बेटे अंगद के साथ कुछ प्यार भरे पल बिताए. भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार, 21 जनवरी 2026 से कीवी टीम के सामने सबसे छोटे फॉर्मेट के 5 मुकाबले खेलेंगे.

विज्ञापन

बेटे अंगद को सिखा रहे बॉलिंग

जसप्रीत बुमराह को प्रैक्टिस से पहले वार्म-अप करते देखा गया, जिसमें उनका बेटा भी उनके पीछे दौड़ रहा था. इसके बाद उन्होंने ओपन नेट में बॉलिंग की, और आने वाली टी-20 इंटरनेशनल सीरीज की तैयारी की. उनके बेटे ने भी प्यारे अंदाज में गेंद पकड़ी और स्टंप्स पर फेंक दी, बॉलिंग करने की कोशिश करते हुए. जब ​​बुमराह ने उसे बॉलिंग करना सिखाया, तो अंगद ने बल्लेबाजों के छोर पर स्टंप्स के पास जाकर ही गेंद फेंकी.

विज्ञापन

वायरल हो रहा वीडियो

नन्हा अंगद ट्रेनिंग के दौरान अपने पिता के साथ क्वालिटी टाइम का लुत्फ उठाते हुआ देखा गया. बुमराह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट को कैप्शन दिया, ‘ट्रेनिंग में नए पार्टनर ने मुझे मोटिवेटेड रखा.’ ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

वनडे से बुमराह को आराम

जसप्रीत बुमराह को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज़ के लिए आराम दिया गया था और वो टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के दौरान एक्शन में लौटेंगे. ये फैसला उनके वर्कलोड को मैनेज करने और उन्हें आने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए फ्रेश रखने के लिए लिया गया था, जो फरवरी में शुरू होने वाला है.

टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी

भारत टी-20 वर्ल्ड कप का डिफेंडिंग चैंपियन है और वो चाहेगा कि उनका मेन पेसर इस बड़े टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह फिट रहे. बुमराह ने 2024 एडिशन में टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई थी और उनसे एक बार फिर ऐसा ही करने की उम्मीद की जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ