VIDEO: जसप्रीत बुमराह ने विराट कोहली का लिया बदला, इंग्लैंड के सबसे बड़े बल्लेबाज को '0' पर किया आउट

जो रुट के आउट होने के बाद फैंस काफी खुश हैं और बुमराह की जमकर सराहना कर रहे हैं। उनका मानना है कि बुमराह ने किंग कोहली का बदला ले लिया है।

Jasprit Bumrah Joe Root Virat Kohli David Willey IND vs ENG ODI World Cup 2023 Watch Video

Jasprit Bumrah: PTI

ODI World Cup 2023. भारतीय टीम ने लक्ष्य का बचाव करते हुए शानदार तरीके से आगाज किया है। विपक्षी टीम ने महज 30 रन पर अपने दो बड़े विकेट गंवा दिए हैं। टीम इंडिया को शुरूआती दोनों सफलता स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने दिलाई है। बुमराह ने पहले विपक्षी टीम के सलामी बल्लेबाजी डेविड मलान को बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसकी अगली ही गेंद पर उन्होंने जो रुट को भी एलबीडब्ल्यू कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली का बदला भी ले लिया है।

विज्ञापन

दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ आज विराट कोहली का बल्ला बिल्कुल खामोश रहा। ब्लू टीम के लिए उन्होंने तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल नौ गेंदों का सामना किया। इस बीच बिना खाता खोले डेविड विली की गेंद पर बेन स्टोक्स के हाथों लपके गए।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

विज्ञापन

जैसे किंग कोहली भारतीय बल्लेबाजी की धुरी हैं। वहीं रोल इंग्लैंड क्रिकेट टीम में जो रुट निभाते हैं। रुट का बल्ला भी भारत के खिलाफ बिल्कुल खामोश रहा। वह अपनी टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए पहली ही गेंद पर आउट हो गए।

रुट के आउट होने के बाद फैंस काफी खुश हैं और बुमराह की जमकर सराहना कर रहे हैं। उनका मानना है कि बुमराह ने किंग कोहली का बदला ले लिया है। कोहली को जिस प्रकार से विपक्षी टीम ने शून्य पर आउट किया था। ठीक वैसे ही उन्होंने रुट को एलबीडब्ल्यू करते हुए इसका बदला ले लिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ