Jasprit Bumrah Angry: जसप्रीत बुमराह की गिनती टीम इंडिया के उन क्रिकेटर्स में की जाती है, जो काफी कूल रहते हैं. जस्सी को आपा खोते हुए बेहद कम ही देखा जाता है और हमेशा ही उनके चेहरे पर मुस्कान बिखरी रहती है. हालांकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खत्म करके लौट रहे बुमराह का मुंबई एयरपोर्ट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भारतीय तेज गेंदबाज मीडिया पर भड़क पड़ा. बुमराह मीडिया द्वारा लगातार ली जा रही अपनी तस्वीरों से नाखुश दिखाई दिए. जस्सी ने यहां तक कहा कि उन्होंने मीडिया वालों को नहीं बुलाया है और वह किसी और के लिए यहां पर आए हैं.
बुमराह का चढ़ गया पारा
दरअसल, जसप्रीत बुमराह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. बुमराह मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे ही थे कि मीडिया ने उनकी तस्वीर लेना शुरू कर दिया. पत्रकारों ने जस्सी से एक मिनट रुककर पोज देने की गुजारिश की. हालांकि, बुमराह उन पर भड़क पड़े.
ये भी पढ़ें: सरफराज खान को लेकर BCCI ने किया बड़ा ब्लंडर! बदल डाला स्कोर बोर्ड पर नाम, फैन्स भी रह गए हैरान
उन्होंने कहा, “मैंने बुलाया ही नहीं. तुम किसी और के लिए आए हो, आ रहे होंगे वो अभी.” इसके बाद पत्रकारों ने माजाकियां अंदाज में बुमराह से कहा कि वह उन्हें दिवाली के बोनस के रूप में मिले हैं. यह कमेंट सुनकर भी जस्सी का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ. उन्होंने कहा, “अरे भाई, मेरी गाड़ी के पास जाने दो मुझे.”
औसत रहा वेस्टइंडीज के खिलाफ प्रदर्शन
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन औसतन रहा. 2 मैचों की 4 पारियों में बुमराह सिर्फ 7 विकेट ही निकाल सके. पहले मैच में तो जस्सी काफी अच्छी लय में दिखाई दिए, लेकिन दिल्ली में बुमराह का जादू नहीं चला. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बुमराह को आराम दिया गया है. हालांकि, वह पांच मैचों की टी-20 सीरीज में रंग जमाते हुए दिखाई देंगे. टी-20 सीरीज का आगाज 29 अक्टूबर से होना है, जिसका अंतिम मुकाबला 8 नवंबर को खेला जाना है.
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
25 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
50 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
51 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines