हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जसप्रीत बुमराह ने रच दिया इतिहास, टी-20आई में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले बने गेंदबाज

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में जसप्रीत बुमराह ने इतिहास रच दिया. वह अब टी-20आई में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने जिम्बाब्वे के गेंदबाज का रिकॉर्ड तोड़ा है.

विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम के लिए/ Image Source: Screengrab/Sony

Jasprit Bumrah: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 15 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय टीम पहले गेंदबाजी कर रही है. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने पहला ओवर मेडन फेंका. इसी के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया. वह टी-20आई में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बन गए. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह भारत के लिए टी-20 आई में पहला ओवर मेंडन फेंकने वाले 11वें गेंदबाज बन गए. उन्होंने एक साथ दो रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया.

जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी

जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए पहला ओवर मेडन फेंका. उन्होंने सलामी बल्लेबाज और कप्तान इब्राहिम जादरान के खिलाफ अपनी सटीक गेंदबाजी से कहर बरपाया और वह एक भी रन नहीं बना सके. अब बुमराह फुल मेंबर देशों में टी-20 में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने 13वीं बार मेडन ओवर फेंका. वहीं, इससे पहले ये रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के रिचर्ड नगारवा के पासा था. उन्होंने कुल 12 बार ऐसा कारनामा किया था.

वहीं, दूसरी ओर बुमराह टी-20आई में भारत की ओर से पहला ओवर मेडन फेंकने वाले 11वें खिलाड़ी बन गए हैं. बुमराह से पहले ये कारनामा बरिंदर सरन, प्रवीण कुमार, आशीष नेहरा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, हरभजन सिंह, अर्शदीप सिंह, और भुवनेश्वर कुमार कर चुके हैं.

विज्ञापन

भुवी ने तो टी-20आई में भारत के लिए गेंदबाजी करते हुए कुल 6 बार मेडन ओवर फेंका है. उनके पास पास भी कोई नहीं हैं, वहीं, दूसरे नंबर पर अर्शदीप सिंह हैं, जिन्होंने 2 बार ये कारनामा किया है.

भारत के लिए टी-20आई में पहला ओवर मेडन फेंकने वाले गेंदबाज

भुवनेश्वर कुमार: 6 बार
अर्शदीप सिंह: 2 बार
हरभजन सिंह: 1 बार
हार्दिक पंड्या: 1 बार
अक्षर पटेल: 1 बार
दीपक चाहर: 1 बार
मोहम्मद सिराज: 1 बार
आशीष नेहरा: 1 बार
प्रवीण कुमार: 1 बार
बरिंदर सरन: 1 बार
जसप्रीत बुमराह: 1 बार

विज्ञापन

159 रन बना पाई अफगानिस्तान टीम

अफगानिस्तान की टीम भारत के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे मैच में 159/8 रन ही बना सकी. सबसे ज्यादा रन अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान ने बनाए. उन्होंने 33 गेंदों में 37 रनों की शानदार पारी खेली. इसके अलावा राशिद खान ने 16 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली थी. भारत की ओर से नितीश कुमार रेड्डी ने 3 विकेट लिए, जबकि जबकि अर्शदीप सिंह को 2 और जसप्रीत बुमराह को 2 सफलता मिली.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola