Jasprit Bumrah: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी को लेकर मैनेजमेंट पूरी तैयारी में जुटा है। इस बीच न्यूजीलैंड में उनकी सर्जरी सफल हुई है। अब वह जल्द ही एनसीए में लौटेंगे। फिलहाल बुमराह न्यूजीलैंड में हैं।
पीठ की चोट से जूझ रहे बुमराह की सफल सर्जरी के बाद उनकी वापसी की उम्मीदें बढ़ गई हैं। हालांकि अगर वह पीठ की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए तो उनका करियर दाव पर लग सकता है। इनसाइड स्पोर्ट्स की खबर के अनुसार, बुमराह मार्च के अंत या अप्रैल के पहले सप्ताह में स्वदेश लौट आएंगे। इसके बाद एनसीए उनकी वापसी की योजना तैयार करेगा।
और पढ़िए – IPL 2023: ये खतरनाक खिलाड़ी RR को बना सकता है चैंपियन, नाम से ही कांपते हैं गेंदबाज!
आईपीएल और WTC फाइनल से बाहर हैं बुमराह
पीठ की चोट के चलते जसप्रीत बुमारह आईपीएल 2023 और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से बाहर हो चुके हैं। वनडे विश्वकप को मद्देनजर रखते हुए एनसीए के फिजियो और डॉक्टर उनकी निगरानी करेंगे और प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण उनकी निगरानी करेंगे।
अक्टूबर 2022 में भारत के लिए खेले थे बुमराह
आपको बता दें कि जुलाई 2022 में बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा वनडे खेले थे। इसी दौरान उन्हें पीठ की समस्या की शिकायत हुई और वह तीसरा वनडे नहीं खेल पाए। जसप्रीत बुमराह आखिरी बार अक्टूबर 2022 में भारत के लिए खेले थे। इसके बाद पता चला कि 2019 में उनकी पीठ की चोट फिर से उभर आई थी। इसके बाद से ही बुमराह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।
और पढ़िए – IPL History: आईपीएल इतिहास की पांच सबसे बड़ी साझेदारियां, तीन में शामिल रहा यह भारतीय दिग्गज
टी20 विश्वकप और एशिया कप नहीं खेल पाए बुमराह
जसप्रीत बुमराह साल 2022 में हुए एशिया कप और टी20 विश्व कप नहीं खेल पाए। इसके बाद उन्हें श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में टीम में शामिल किया था, लेकिन पीठ में दर्द की वजह से वह बाहर हो गए थे। इसके बाद अब बुमराह की न्यूजीलैंड में सर्जरी हुई है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
4 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
5 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
6 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
7 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
7 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines