हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: cycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

'ऑस्ट्रेलिया नहीं, फाइनल में भारत को इस टीम से है सबसे बड़ा खतरा' T20 World Cup 2026 से पहले सामने आया नाम

Team India May Face South Africa in T20 World Cup 2026 Final: टीम इंडिया इस बार अपना टी-20 वर्ल्ड कप खिताब बचाने को बेकरार है, ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पेसर जेसन गिलिस्पी का मानना है कि साउथ अफ्रीका इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारत को हरा सकता है.

विज्ञापन
T20 World Cup Trophy Team India

T20 World Cup 2026 Final: इस बात में कोई शक नहीं कि टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले काफी मजबूत नजर आ रही है. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने 2024 के रनर-अप साउथ अफ्रीका को भारत को हराकर 2026 का T20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने के लिए चुना है. 20 टीमों का यह मेगा इवेंट 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा.

‘फाइनल में हो सकता है उलटफेर’

‘मेन इन ब्लू’ डिफेंडिंग चैंपियन हैं, जिन्होंने 2024 एडिशन के फाइनल में प्रोटियाज को 7 रनों से हराया था. नतीजतन साउथ अफ्रीका अभी भी अपने पहले व्हाइट-बॉल वर्ल्ड कप खिताब की तलाश में है. इस बीच जेसन गिलेस्पी के पूर्व ऑस्ट्रेलियन टीम के साथी ग्लेन मैकग्रा ने भी आने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-साउथ अफ्रीका फाइनल की भविष्यवाणी की है. फाइनल में उलटफेर की संभावना को मानते हुए भी, मैकग्रा ने भारत को ही हराने वाली टीम और टॉप पर आने वाली टीम के तौर पर सपोर्ट किया.


यह भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा की बेखौफ बल्लेबाजी के पीछे छिपे हैं ऐसे खतरे, टी-20 वर्ल्ड कप से पहले करना होगा गौर

विज्ञापन

‘टीम इंडिया करेगी ट्रॉफी डिफेंड’

आखिर में एक और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज डेमियन फ्लेमिंग ने बेझिझक कहा है कि टीम इंडियाअपना T20 वर्ल्ड कप खिताब बचा लेगी. उन्होंने कहा, ‘अभिषेक शर्मा टूर्नामेंट के सबसे डॉमिनेंट बल्लेबाज हो सकते हैं. और गेंदबाजी में, उनके पास स्पिन के कई विकल्प हैं. साथ ही उनके पास बुमराह हैं, जो टॉप और आखिर में विकेट ले सकते हैं.’

दोनों टीमों के ग्रुप्स

टीम इंडिया को ग्रुप ए में पाकिस्तान, नामीबिया, नीदरलैंड्स और अमेरिका के साथ रखा गया है. दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका मुश्किल ग्रुप डी का हिस्सा है, जिसमें न्यूज़ीलैंड, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई भी हैं. चारों ग्रुप में से टॉप दो टीमें सुपर 8 में आगे बढ़ेंगी, जिसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल होंगे.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- इन 5 जुड़वां क्रिकेटर्स ने खेला इंटरनेशनल मैच, एक ट्विंस के नाम हुआ टी20 वर्ल्ड कप

भारत की पूरी टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, एक्सर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.

विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम: एडन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्टजे.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola