Jason Gillespie allegation on PCB: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर कई संगीन आरोप लगाए हैं. गिलेस्पी का कहना है कि पाकिस्तान का कोच रहते हुए उन्हें कई बार अपमानित महसूस हुआ. गिलेस्पी को अप्रैल 2024 में पाकिस्तान की टेस्ट टीम का कोच नियुक्त किया गया था, जबकि गैरी कर्स्टन को व्हाइट बॉल टीम का कोच बनाया गया था. हालांकि, अक्टूबर में कर्स्टन ने अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था. वहीं, गिलेस्पी ने भी दिसंबर में टीम का साथ छोड़ने का फैसला लिया था.
गिलेस्पी ने लगाए गंभीर आरोप
जेसन गिलेस्पी ने बताया है कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा टीम के खराब प्रदर्शन की वजह से नहीं, बल्कि पीसीबी के रवैये और कामकाज के कारण दिया. गिलेस्पी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक सवाल के जवाब में लिखा, “मैं पाकिस्तान की टेस्ट टीम को कोचिंग दे रहा था. पीसीबी ने मेरे से बिना कोई बातचीत किए ही हमारे सीनियर सहायक कोच को उनके पद से हटा दिया. बतौर हेड कोच यह सिचुएशन मुझे बिल्कुल भी स्वीकार नहीं हुई. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि कई और इशूज थे, जिसकी वजह से मुझे अपमानित महसूस हुआ.”
गिलेस्पी पीसीबी के बीच विवाद जारी
गिलेस्पी ने कहा कि पीसीबी के ऐसे फैसलों की वजह से उन्हें अपने पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा. गिलेस्पी के अनुसार, वह इस बात को समझ ही नहीं पा रहे थे कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को उनकी जरूरत है भी या नहीं. गौरतलब है कि गिलेस्पी के बाद पाकिस्तान टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी आकिब जावेद के हाथों में सौंप दी गई थी.
ये भी पढ़ें: साल 2026 में कितनी बार खेला जाएगा IND vs PAK मुकाबला? सामने आ गई तारीख
ईएसपीएन क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी और गिलेस्पी के बीच अभी भी पैसों को लेकर विवाद चल रहा है. गिलेस्पी का कहना है कि पीसीबी ने उनकी बकाया रकम नहीं दी है. वहीं, बोर्ड का कहना है कि गिलेस्पी ने चार महीने का अनिवार्य नोटिस पीरियड पूरा नहीं किया.
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
6 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
7 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
8 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
9 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines