पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की आलोचना इन दिनों पूरी दुनिया में हो रही है. वजह है पीसीबी का अचानक अपनी टीम में कई सारे बदलाव करना. पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है, जहां पर 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज में अब तक 2 मैच खेले गए हैं और दोनों ही मुकाबले को इंग्लैंड ने अपने नाम करते हुए पाकिस्तान को एकतरफा हराया है. इसके बाद पाकिस्तान टीम और बोर्ड की आलोचना हो रही है. अब पाकिस्तान के पूर्व हेड कोच जेसन गिलेस्पी ने पीसीबी पर बड़ा आरोप लगाया है.
पीसीबी ने लगाया बड़ा आरोप
जेसन गिलेस्पी पाकिस्तान के हेड कोच रह चुके हैं. उनका करार पीसीबी के साथ साल 2026 तक के लिए हुआ था. लेकिन उन्होंने अपना पद समय से पहले ही छोड़ दिया था. अब गिलेस्पी ने मोहसिन नकवी और चीफ सिलेक्टर आकिब जावेद पर अपनी भड़ास निकाली है. गिलेस्पी ने टेलिग्राफ से अपनी बातचीत में कहा कि पीसीबी पर अभी भी मेरे हजारों डॉलर बकाया हैं. लेकिन मैं उस तरह का इंसान नहीं हूं कि उनकी हां में हां कहूं. मैं अपने सिद्धांतों पर जीता हूं और कभी भी इसपर समझौता नहीं करता. मैं चुप रहकर और उनकी हर बात मानकर अपनी सैलरी ले सकता था. लेकिन ये मेरे स्वभाव में नहीं है.
बता दें कि मोहसिन नकवी और चीफ सिलेक्टर आकिब जावेद के बढ़ते दखल को देखते हुए गिलेस्पी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.
आकिब जावेद पर भी फूटा गुस्सा
गिलेस्पी का मानना है कि पाकिस्तान टीम के लगातार खराब प्रदर्शन के जिम्मेदार केवल मोहसिन नकवी नहीं हैं, बल्कि आकिब जावेद भी इसके जिम्मेदार हैं. मोहसिन नकवी से मिली खुली छूट आकिब को ये सबस करने की इजाजत देती है. गिलेस्पी ने आगे कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ मेरा खराब अनुभव रहा, तब मेरा कोचिंग से मन हट गया था. मैं मानसिक तौर पर काफी परेशान हुआ. मुझे पूरी तरह से बेइज्जत किया गया और नीचा भी दिखाया गया. तब मुझे ये सोचने पर भी मजबूर होना पड़ा था कि क्या अब मैं इस खेल का हिस्सा रह सकता हूं कि नहीं. गिलेस्पी ने इसका सारा दोष आकिब जावेद पर डाला.
पाकिस्तान में हुए कई बदलाव
इंग्लैंड से सीरीज हारने के बाद पीसीबी ने अपने 7 खिलाड़ियों को दल से बाहर कर दिया. इसके अलावा इंग्लैंड दौरे पर हेड को की भूमिका निभा रहे सरफराज अहमद और फास्ट बॉलिंग कोच उमर गुल की भी छुट्टी कर दी गई. साथ में पीसीबी ने इमाम उल हक और मोहम्मद रिजवान के सिलेक्शन पर कारण बताओ नोटिस भी सिलेक्शन कमेटी को भेजा.
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
4 mins agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
1 hr agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
9 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
9 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
10 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
11 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
11 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
11 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines