IND vs AUS T20 Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इन दिनों 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले ही मैच में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव की तूफानी बल्लेबाजी देखने को मिली। इस मैच में सूर्यकुमार के बल्ले से ताबड़तोड़ 80 रन निकले थे।
इस मैच को टीम इंडिया ने 2 विकेट से अपने नाम करके सीरीज में 1-0 की बढ़त भी हासिल कर ली थी। वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम के गेंदबाजों में अब सूर्यकुमार का खौफ देखने को मिल रहा है।
ये भी पढ़ें:- Watch Video: ‘मोबाइल नीचे करो…’, उत्तराखंड में छुट्टियों के दौरान Privacy को लेकर काफी सख्त दिखे MS Dhoni
सूर्या से डरे जेसन बेहरेनडोर्फ
वैसे तो ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडोर्फ सभी बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किलें खड़ी करते हैं। उनकी गेंद को समझ पाना हर किसी बल्लेबाज के लिए उतना आसान नहीं है। लेकिन दूसरे मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनसे पूछा गया कि वो सूर्यकुमार यादव पर दूसरे मैच में अंकुश लगाने के लिए क्या रणनीति अपनाने वाले है तो जेसन बेहरेनडोर्फ ने मजाकियां अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि “मैं किसी दूसरे को गेंद सौंप दूंगा।”
आगे जेसन बेहरेनडोर्फ ने कहा कि “ईशान और सूर्यकुमार यादव काफी अच्छे खिलाड़ी है कई बार उनके सामने गेंदबाजी करना काफी मुश्किल हो जाता है। लेकिन उनको रोकने के लिए हम अपनी गति और लाइन और लेंथ में बदलाव कर सकते है। जिससे इन बल्लेबाजों पर अंकुश लगाया जा सकता है। भारत में मेरी गेंद काफी स्विंग भी होती है और मैं आगे भी कोशिश करता रहूंगा कि पावरप्ले में गेंद स्विंग कराके विकट निकालू।” बता दें, जेसन बेहरेनडोर्फ आईपीएल में सूर्यकुमार यादव और ईशान के साथ मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं।
दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला 26 नवंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। जहां एक तरफ टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करना चाहेगी तो वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरे मैच को जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी करना चाहेगी।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
4 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
5 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
5 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
6 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
7 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
7 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
7 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
8 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
8 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines