हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टी-20 के लिए जापान की टीम का हुआ ऐलान, 22 सितंबर को होगा मुकाबला

भारत के खिलाफ होने वाले ऐतिहासिक टी-20 मैच के लिए जापान ने अपने दल का ऐलान कर दिया है. जापान की कप्तानी केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग संभालेंगे, जिन्होंने टी-20आई में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.

विज्ञापन
भारत और जापान क्रिकेट टीम/ Image Source: AI

India vs Japan: भारतीय टीम 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी. सीरीज का आखिरी मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा,. इस सीरीज के बाद भारतीय टीम जापान रवाना होगी, जहां टीम की नजरें एशियन गेम्स 2026 पर रहने वाली हैं. हालांकि इस मैच से पहले भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी-20 मुकाबला खेला जाएगा. जापान ने भारत के खिलाफ इस मुकाबले के लिए अपने दल का ऐलान कर दिया है.

जापान की टीम हुई घोषित

भारत और जापान इतिहास में पहली बार क्रिकेट मैच खेलेंगे. ये मुकाबला दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्ते को दर्शाने के लिए खेला जाएगा. दोनों देशों के अच्छे संबंध को 75 साल पूरे हो चुके हैं, ऐसे में भारत और जापान के बीच टी-20 मैच का आयोजन होगा.

जापान ने भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए अपने दल का ऐलान कर दिया है, जिसकी कप्तानी नियामित कप्तान केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग को दी गई है. केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग टी-20आई में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. जापान की टीम एशियन गेम्स 2026 से मिलती जुलती है.

विज्ञापन

क्रिकबज के मुताबिक भारतीय टीम 19 सितंबर को जापान के सानो के लिए रवाना होगी. 20 सितंबर को भारतीय टीम अभ्यास करेगी, और ये मुकाबला 22 सितंबर को खेला जाएगा.

24 सितंबर को पहला मैच खेलेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम 24 सितंबर को अपना पहला मुकाबला एशियन गेम्स 2026 में खेलने के लिए उतरेगी. भारतीय टीम सीधे क्वार्टरफाइनल खेलेगी. भारत के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसी शीर्ष टीमों सीधे क्वार्टरफाइनल खेलेंगी.

विज्ञापन

इसके अलावा अफगानिस्तान, जापान, नेपाल, हांगकांग, मलेशिया और ओमान भी एशियन गेम्स में खेलेंगी. लेकिन इन टीमों को लीग स्टेज में भिड़कर क्वार्टरफाइनल में जगह बनानी है. इन टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है. भारतीय टीम ने एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड मेडल जीता था. हालांकि तब भारतीय युवा टीम को भेजा गया था. लेकिन इस बार भारतीय टीम फुल स्ट्रेंथ की टीम के साथ खेलेगी. कप्तानी श्रेयस अय्यर संभालेंगे. बल्लेबाजी विभाग में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया गया है. इसके अलावा तेज गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह भी खेलते हुए दिखाई देंगे. भारतीय टीम गोल्ड की सबसे बड़ी दावेदार है.

भारत के खिलाफ टी-20 मैच के लिए जापान की टीम

केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग, चार्ली हारा-हिंज, बेंजामिन गौ-इतो डेविस, कोहेई कुबोटा, वतारू मियाउची, रेओ सकुरानो-थॉमस, डेक्लान सुजुकी-मैककॉम्ब, शोमा सुगया-स्लेटर, अलेक्जेंडर शिराई-पटमोर, लाचलान यामामोटो-लेक, मकोतो तानियामा, इब्राहिम ताकाहाशी, त्सुयोशी तकादा, जेक कुसुदा-नायरन, एलेस्टर कडोवाकी-फ्लेमिंग.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola