India vs Japan: भारतीय टीम आगामी टी-20आई सीरीज अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने वाली है. भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. सीरीज का आखिरी मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा.
सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. इसके बाद भारतीय टीम जापान के खिलाफ ऐतिहासिक टी-20 मैच खेलने के लिए उतरेगी. इस मैच से पहले जापान के कप्तान ने भारतीय टीम को लेकर दिल छू लेने वाली बात कही है. भारत और जापान के बीच मुकाबला 22 सितंबर को खेला जाएगा. इसके बाद भारतीय टीम एशियन गेम्स 2026 में भाग लेगी.
जापान के कप्तान ने क्या कहा?
भारत और जापान इतिहास में पहली बार टी-20आई मैच खेलने वाले हैं. दोनों देशों के बीच मुकाबला भारत और जापान के 75 साल के मजबूत रिश्ते पूरे होने पर खेला जाएगा. ऐसे में जापान के कप्तान केंडल कादोवाकी फ्लेमिंग ने भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले को लेकर उत्सुकता जाहिर की है. उनका मानना है कि भारतीय टीम के खिलाफ खेलने से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा.
उन्होंने पीटीआई वीडियो से कहा कि ये हमारे लिए बेहद ही रोमांचक है. भारत, नेपाल और अफगानिस्तान की टीम के जापान आने से यहां क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा. कुछ साल पहले तक हमने ये सोचा भी नहीं था कि इसका आयोजन संभव होगा.
भारत के खिलाफ खेलने का मौका मिलना काफी रोमांचक हैं. हम भारत के खिलाफ खेलकर ये देखना चाहते हैं कि पुरुष टीम के रूप में हम आगे क्या कर सकते हैं. इसमें कोई शक नहीं है कि भारत के पास बल्लेबाजी, गेंदबाजी विभाग में बेहतरीन खिलाड़ी मौजूद हैं. ऐसे में भारत जैसी विश्व स्तरीय टीम के खिलाफ खेलना हमारे लिए बेहतरीन अनुभव होगा.
जापन के स्टार ऑलराउंडर ने क्या कहा?
जापान के स्टार ऑलराउंडर चार्ली हारा-हिंजे भारत के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप में जापान के लिए खेल चुके हैं. ऐसे में वह भारतीय युवा खिलाड़ियों के टैलेंट से बाखूबी वाकिफ हैं. उन्होंने आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ियों के खिलाफ खेला है.
उन्होंने भी भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले को लेकर खुशी जताई. उन्होंने कहा अंडर-19 मैच को याद करते हुए कहा कि हम उस मैच को लेकर काफी रोमंचाक थे. हमने उन खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन करते हुए देखा है, तब हमें पता चला कि वह कितने बेहतरीन खिलाड़ी हैं.
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
22 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
50 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines