J&K Defeated Delhi: रणजी ट्रॉफी इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. 7 बार की रणजी ट्रॉफी विजेता दिल्ली को जम्मू कश्मीर के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा. सात विकेट से J&K ने जीत अपने नाम कर ली और वो इतिहास में पहली बार दिल्ली को हराने में सफल हुए. 65 साल पहले जम्मू कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी खेलना शुरू किया था और अब उन्होंने सालों का सूखा खत्म किया. आकिब नबी अपनी गेंदबाजी के दम पर टीम को जीत दिलाने में सफल हुए.
जम्मू कश्मीर ने दिल्ली को हराया
रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में दिल्ली और जम्मू कश्मीर के बीच 8 तारीख को मैच शुरू हुआ. दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी की और 211 रन पर ऑलआउट हो गए. कप्तान आयुष बडोनी ने 64, आयुष सुमित दोसेजा ने 65 और सुमित माथुर ने 55 रन बनाए. जम्मू कश्मीर के गेंदबाज आकिब नबी ने 16 ओवरों में 5 विकेट झटके. वंशराज शर्मा और आबिद मुस्ताक ने दो-दो विकेट अपने नाम किए. जम्मू कश्मीर ने जवाब में अपनी पहली पारी में 310 रन बनाए. कप्तान पारस डोंगरा ने 106 और अब्दुल समद ने 85 रन की तगड़ी पारी खेली.
दिल्ली को बड़ी लीड को पीछे छोड़ना था और टारगेट सेट करना था. दिल्ली की शुरुआत अच्छी हुई. आयुष बडोनी ने 72, आयुष सुमित दोसेजा ने 65 रन बनाए. हालांकि, जम्मू कश्मीर के वंशराज शर्मा ने 6 विकेट झटकते हुए दिल्ली का काम तमाम कर दिया और उन्हें 277 रन पर रोक दिया. J&K को जीत के लिए 179 रनों की जरूरत थी. सलामी बल्लेबाज कामरान इकबाल ने 147 गेंदों का सामना करके 133 रन बनाए. उन्हें किसी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला लेकिन 179 रनों का लक्ष्य चेज करने के लिए वो काफी थे. J&K ने 7 विकेट रहते जीत दर्ज की.
ये भी पढ़ें:- IPL ट्रेड की अफवाहों के बीच संजू सैमसन को BCCI ने भेजा खास मैसेज, फैंस के लिए आज है स्पेशल दिन
65 साल में पहली बार जीता जम्मू कश्मीर
जम्मू कश्मीर अपने 65 साल के रणजी इतिहास में पहली बार दिल्ली को हराया. उनके बीच सालों से मैच हो रहे हैं लेकिन हर बार दिल्ली का पलड़ा भारी रहा था. अब जाकर J&K की किस्मत खुली है. कप्तान पारस डोंगरा, कामरान इकबाल और आकिब नबी के प्रदर्शन ने फैंस का दिल जीता. IPL ऑक्शन से पहले उनका अच्छी फॉर्म में नजर आना बड़ी बात है. उन्हें इस प्रदर्शन के आधार पर टीम में जगह मिल सकती है.
ये भी पढ़ें:- भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी हुआ वनडे सीरीज से बाहर!
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
6 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
7 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
8 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
8 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
9 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
9 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
9 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
10 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines