भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी हुआ वनडे सीरीज से बाहर!

IND vs SA: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद टीम इंडिया घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. जिसका पहला मुकाबला 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा. इस वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया का मैच विनर खिलाड़ी वनडे सीरीज से बाहर हो सकता है. फॉर्म में चल रहे इस खिलाड़ी के बाहर होने से भारत का बड़ा झटका लगा है. 

Shreyas Iyer

Shreyas Iyer

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेलने वाली है. वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बहुत बड़ा झटका लगा है. मैच विनर खिलाड़ी श्रेयस अय्यर इस सीरीज से बाहर हो सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान चोटिल होने के बाद अय्यर लंबे समय तक हॉस्पिटल में रहे थे. जिसके कारण उन्हें इंजरी से उबरने में लंबा समय लग सकता है. उम्मीद जताई जा रही है कि अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से कमबैक कर सकते हैं.

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर हो सकते हैं वनडे सीरीज से बाहर 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार इंजरी के कारण श्रेयस अय्यर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं. अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के तीसरे वनडे के दौरान एक कैच पकड़ते हुए चोटिल हुए थे. जिसके बाद उन्हें लंबे समय तक अस्पताल में भी रहना पड़ा था. सिडनी के अस्पताल से अय्यर बाहर आ चुके हैं, लेकिन उन्हें पूरी तरह से फिट होने में अभी और समय लग सकता है. अय्यर जनवरी में होने वाले 3 मैचों की वनडे सीरीज से दोबारा ब्लू जर्सी में वापसी कर सकते हैं. अय्यर का दबदबा टीम इंडिया के मध्यक्रम में दिखाई देता है. ऐसे में उनकी कमी टीम इंडिया को खलने वाली है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट पर गौतम गंभीर, शिखर धवन समेत भारतीय क्रिकेटर्स ने जताया दुख, किया इमोशनल पोस्ट

रोहित-विराट पर बढ़ जाएगी जिम्मेदारी 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दौरान भारतीय टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली पर जिम्मेदारी बढ़ने वाली है. अय्यर की गैरमौजूदगी में दोनों दिग्गजों को ज्यादा जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी करनी होगी. नंबर 4 पर ऋषभ पंत को बल्लेबाजी करने का मौका मिल सकता है. पंत लंबे समय से वनडे टीम से बाहर हैं. एक्सीडेंट के बाद से पंत ने बहुत ही कम वनडे मैच खेले हैं. ऐसे में पंत के पास भी दोबारा वनडे टीम में खुद को साबित करने का मौका है. पंत फिलहाल सिर्फ टेस्ट फॉर्मेट में ही खेलते हुए नजर आते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ