Jamie Smith: एजबेस्टन के मैदान पर 24 साल के युवा बल्लेबाज जेमी स्मिथ अपनी शानदार बल्लेबाजी से महफिल लूट ले गए। स्मिथ ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए ऐसी पारी खेली, जो इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गई। स्मिथ जब बल्लेबाजी करने उतरे तो इंग्लिश टीम 84 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा चुकी थी। हालांकि, इसके बाद स्मिथ ने हैरी ब्रूक संग मिलकर छठे विकेट के लिए रिकॉर्ड 303 रनों की पार्टनरशिप जमाई। स्मिथ अंत तक क्रीज पर खड़े रहे और 184 रन बनाकर नाबाद रहे। दूसरे छोर से साथ ना मिलने के कारण स्मिथ अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक पूरा नहीं कर सके। हालांकि, स्मिथ ने इस इनिंग के साथ ही बड़ा कारनामा कर डाला है।
स्मिथ ने रचा इतिहास
जेमी स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की ओर से अब सबसे बड़ी पारी खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। स्मिथ ने इस मामले में एलेक स्वीवर्ट को पीछे छोड़ते हुए 28 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर कर डाला। इसके साथ ही इंग्लिश टीम की ओर से नंबर सात या उससे नीचे की पोजीशन पर खेलते हुए सबसे बड़ी इनिंग खेलने का रिकॉर्ड भी अब 24 साल के इस युवा बल्लेबाज के नाम हो गया है। स्मिथ ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 207 गेंदों पर 184 रन की दमदार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान स्मिथ ने 21 चौके जमाए, तो 4 सिक्स भी उनके बल्ले से निकले।
हैरी ब्रूक संग मिलकर स्मिथ ने छठे विकेट के लिए 303 रनों की साझेदारी जमाई। स्मिथ शुरुआत से ही शानदार लय में दिखाई दिए और उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। स्मिथ ने अपनी सेंचुरी सिर्फ 80 गेंदों में पूरी की और भारतीय गेंदबाजों की खूब खबर ली। वह इंग्लैंड की ओर से टेस्ट में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने।
प्रसिद्ध कृष्णा के एक ओवर में ठोके 23 रन
जेमी स्मिथ ने प्रसिद्ध कृष्णा को खासतौर पर निशाने पर लिया और उनके एक ही ओवर में 23 रन कूट डाले। पारी का 32वां ओवर फेंकने आए प्रसिद्ध कृष्णा ने पहली गेंद डॉट डाली। हालांकि, ओवर की दूसरी ही बॉल पर स्मिथ ने जबरदस्त चौका जमा डाला। तीसरी गेंद को स्मिथ ने डायरेक्ट बाउंड्री लाइन के पार दर्शकों के बीच में पहुंचा दिया। अगली गेंद पर स्मिथ ने एक और दनदनाता हुआ चौका जमाया। ओवर की पांचवीं और छठी गेंद का भी इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज ने यही हश्र किया। कृष्णा इस ओवर में पूरी तरह से लय से भटके हुए नजर आए, जिसका पूरा फायदा स्मिथ ने उठाया।
संबंधित खबरें
क्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
44 mins agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
1 hr ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
2 hrs agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
2 hrs agoकब और कहां होगा IND vs W दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoमैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी
3 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
3 hrs agoईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज
4 hrs agoहार्दिक से लेकर चहल तक, IPL 2027 से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 10 खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines