James Anderson: इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद भी छाए हुए हैं। 43 वर्ष की उम्र में एंडरसन द हंड्रेड लीग में कहर मचा रहे हैं। नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के खिलाफ एंडरसन ने कमाल का प्रदर्शन करके इतिहास रच दिया है। बढ़ती उम्र के साथ एंडरसन और भी बेहतर करते हुए नजर आ रहे हैं। एंडरसन के शानदार प्रदर्शन के बाद जोस बटलर ने भी कमाल की बल्लेबाजी करके मैनचेस्टर ओरिजिनल्स को शानदार जीत दिलाई।
जेम्स एंडरसन ने किया कमाल
नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के खिलाफ एंडरसन ने डेविड मालन और डैन लॉरेंस को पवेलियन भेजा। जिसके कारण ही नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की टीम पारी में सिर्फ 139 रन ही बना सकी। एंडरसन ने द हंड्रेड के इस सीजन में अब तक 3 मुकाबले खेले हैं। इस मैच में उन्होंने 20 गेंदों में 30 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया। इसी के साथ वो हंड्रेड में विकेट लेने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज गेंदबाज बन गए हैं। वहीं तेज गेंदबाज के रूप में वो ऐसा करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। लिस्ट में पहले नंबर पर स्पिनर इमरान ताहिर हैं। जिन्होंने 43 साल 145 दिन की उम्र में द हंड्रेड में विकेट लिया था। एंडरसन की उम्र मौजूदा समय में 43 साल और 27 दिनों की है।
मैनचेस्टर ओरिजिनल्स ने जीता मुकाबला
140 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने 70 रनों की पारी खेली। वहीं रचिन रवींद्र ने भी 23 गेंदों में नाबाद 47 रनों की पारी खेली। जिसके कारण ही मैनचेस्टर ओरिजिनल्स की टीम ने 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया। जेम्स एंडरसन की बात करें तो वो इस सीजन में आगे भी खेलते हुए नजर आने वाले हैं। हाल में ही उन्होंने अपना नाम साउथ अफ्रीका टी20 लीग में भी दर्ज कराया है।
ये भी पढ़ें: ‘कितना पैसा चाहिए?…’ वीरेंद्र सहवाग पर भड़के शौर्य चक्र विजेता मेजर, पाकिस्तान के साथ मैच पर किया कमेंट
संबंधित खबरें
IND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
25 mins agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
1 hr agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
2 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
2 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
3 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
4 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
4 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
5 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
5 hrs agoIPL में अब 40 करोड़ तक की भी खिलाड़ियों की लग सकती है बोली
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines