Rohit Sharma: भारतीय टीम ने पहले टेस्ट में तीन दिन के अंदर ही ऑस्ट्रेलिया को पानी पिला दिया। टीम इंडिया ने शानदार जाती हासिल की। खास बात यह है कि इस जीत में सबसे अहम योगदान भारतीय स्पिनरों का रहा। रवींद्र जडेजा और आर अश्विन ने ऐसी फिरकी घुमाई की कंगारू बल्लेबाज समझ ही नहीं पाए। लेकिन रवींद्र जडेजा आर अश्विन और अक्षर पटेल रोहित शर्मा को परेशान कर रहे थे। जिसका खुलासा उन्होंने मैच के बाद किया है।
तीनों बॉलिंग मांग रहे थे
मैच के बाद रोहित शर्मा ने इरफान पठान से बातचीत में बताया कि ‘इस पिच पर स्पिनरों के मदद मिल रही थी। हमारे तीनों स्पिनर शानदार बॉलिंग भी कर रहे थे। ऐसे में तीनों को संभालना बहुत मुश्किल हो रहा था। क्योंकि तीनों मुझ से आगे बॉलिंग मांग रहे थे। रोहित ने बताया कि तीनों का कहना था कि वह रिकॉर्ड के पास हैं। ऐसे में उन्हें बॉलिंग करने दीजिए, ताकि वह अपना रिकॉर्ड पूरा कर सके। ऐसे में किस बॉल थमाई जाए और किसे नहीं यह बहुत मुश्किल हो रहा था।’
और पढ़िए – ‘मैं आजकल काफी घबराया हुआ हूं’…जानिए अश्विन ने क्यों दिया ये बड़ा बयान
https://twitter.com/TotallyImro45/status/1624355569061728257?s=20&t=vapcKgXnyrr50ekPyDpw6w
रोहित शर्मा ने कहा कि ‘किसी ने 400 विकेट पूरे कर लिए, कोई 250 विकेटों के पास पहुंच रहा है। ऐसे में सब कह रहे थे कि बॉल करने दो। रोहित शर्मा ने कहा कि मैं रिकॉर्ड को इतना ज्यादा देखता नहीं हूं। लेकिन यह समस्या केवल इस टेस्ट मैच की नहीं है। मुझ से मेरे बॉलर वनडे और टी-20 में भी ऐसा ही करते हैं।’
इरफान पठान और रोहित शर्मा के बीच हुई यह मजेदार बातचीत अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। क्योंकि भारत की जीत में इन तीनों स्पिनरों का सबसे ज्यादा अहम रोल रहा। अक्षर पटेल ने भले ही विकेट ज्यादा न लिए हो लेकिन उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। जिससे टीम इंडिया अच्छे स्कोर तक पहुंच पाई।
और पढ़िए – इंडिया ने 2 घंटे में लिया 36 का बदला, पहले मैच में बने ये बड़े रिकॉर्ड
तीनों स्पिनर ने निकाले 17 विकेट
रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने मिलकर पूरे मैच में 16 विकेट लिए। रवींद्र जडेजा ने 7 आर अश्विन ने 8 और अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया। इस दौरान पूरे मैच में इन तीनों भारतीयों ने मिलकर 17 कंगारू बल्लेबाजों का शिकार किया। जिससे भारतीय टीम तीन दिन में मैच जीत गई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
2 mins agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
54 mins agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
1 hr ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
1 hr agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
2 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
2 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
2 hrs agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
3 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
3 hrs agoचिन्मय सुतार ने रणजी में रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines