India vs England Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में जहां टीम इंडिया लगातार इंजरी की समस्या से जूझ रही है। तो अब इंग्लैंड की टीम को भी बड़ा झटका लग गया है। हैदराबाद टेस्ट के बाद चोटिल हुए जैक लीच को विशाखापट्टनम टेस्ट में मौका नहीं मिल पाया था। अब रविवार 11 फरवरी को आई ताजा जानकारी के मुताबिक लीच पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। आपको बता दें कि उनके घुटने में चोट लगी थी और उनके सीरीज से बाहर होने की जानकारी इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने कंफर्म की है।
नहीं हुआ रिप्लेसमेंट का ऐलान
जानकारी के मुताबिक अब जैक लीच अबु धाबी के रास्ते अपने देश वापस लौटेंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा। ईसीबी ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि लीच अब इंग्लैंड और समरसेट की मेडिकल टीम के साथ रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया से गुजरेंगे। इंग्लैंड के द्वारा अभी लीच के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया गया है। टीम के पास अब शोएब बशीर, रेहान अहमद और टॉम हार्टली के रूप में तीन स्पिनर हैं। जो रूट चौथे स्पिनर की भूमिका निभाते हैं।
जैक लीच की खलेगी कमी
इंग्लैंड की बात करें तो उसके पास स्पिनर्स हैं जरूर लेकिन जैक लीच एक अनुभवी खिलाड़ी रहे हैं। ऐसे में टीम को उनकी कमी खल सकती है। लीच ने हैदराबाद टेस्ट में सिर्फ दो विकेट जरूर लिए थे। लेकिन अंत में उन्होंने बल्लेबाजी से भी अहम योगदान दिया था। चोट के बावजूद वह खेलने उतरे थे। लीच ने 2018 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। वह सिर्फ टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं। उनके नाम 126 विकेट दर्ज हैं।
इस सीरीज की बात करें तो सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। हैदराबाद टेस्ट में इंग्लैंड ने जीत दर्ज करते हुए 1-0 की बढ़त बना ली थी। लेकिन विशाखापट्टनम टेस्ट में भारत ने वापसी की और सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। अब टीम इंडिया इंजरी की समस्या से जूझ रही है। विराट कोहली कोहली पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं। सीरीज का अगला मुकाबला 15 फरवरी से राजकोट, चौथा टेस्ट 23 फरवरी से रांची और पांचवां टेस्ट 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा।
इंग्लैंड का मौजूदा टेस्ट स्क्वॉड
ज़ैक क्रॉली, बेन डकेट, ऑली पोप, बेन फोक्स (विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, डैन लॉरेन्स, बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, शोएब बशीर, टॉम हार्टली, जेम्स एंडर, ओली रॉबिन्सन, मार्क वुड, गस अटकिन्सन।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG : आकाश दीप ने शुरू की खास तैयारी, तीसरे टेस्ट में उड़ाएंगे इंग्लिश बल्लेबाजों के होश
यह भी पढ़ें- Glenn Maxwell Century: ग्लेन मैक्सवेल ने ठोका 5वां टी20 शतक, रोहित शर्मा के वर्ल्ड रिकॉर्ड को किया बराबर
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
40 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
51 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
2 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
3 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines