ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार खिलाड़ी बिली स्टेनलेक सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनके बाहर होते ही टीम का तेज गेंदबाजी विभाग कमजोर हो गया. हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. चोट के कारण बिली स्टेनलेक सीरीज से बाहर हो गए हैं.
ऑस्ट्रलियाई टीम में बड़ा बदलाव
बिली स्टेनलेक को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में चोट लग गई थी. उन्हें साइड स्ट्रेन इंजरी हुई है, जिसकी वजह से वह बाहर हो गए हैं. अब उनकी जगह पर जैक एडवर्ड्स को टीम में शामिल कर लिया गया है. जैक एडवर्ड्स भारत A के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया A टीम में चुने गए थे. लेकिन अब उन्हें ऑस्ट्रेलिया के सीनियर स्क्वाड में जगह मिल गई है और वह डरबन के लिए रवाना हो चुके हैं. बिली स्टेनलेक को जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे मैच में पांचवें ओवर के दौरान मैदान छोड़ना पड़ा. अब उनका स्कैन कराया जाएगा.
इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में एक और बदलाव हुआ है, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को भी साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम से रिलीज कर दिया गया है. वह चोटिल नहीं हैं, लेकिन उन्हें पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया ए के लिए तीन वनडे भारत A के खिलाफ खेलने होंगे. करीब 2 साल बाद जॉनसन ने ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी की थी. हालांकि अब उन्हें भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है.
इसके अलावा साउथ अफ्रीका टीम को भी 2 बड़े झटके लग चुके हैं. टीम के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा भी चोट की वजह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे. वहीं, लुंगी एनगिडी भी चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं.
24 सितंबर से आगाज
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा मुकाबला 24 सितंबर को खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा मुकाबला 27 सितंबर को खेला जाना है. वहीं, सीरीज का आखिरी मुकाबला 30 सितंबर को खेला जाएगा.
दोनों टीमों का स्क्वाड
साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, गेराल्ड कोएत्जी, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोरजी, ब्योर्न फोर्टुइन, डुआन जानसेन, मार्को जानसेन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, न्कोबानी मोकोएना, रयान रिकेलटन, ट्रिस्टन स्टब्स.
ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श, पैट कमिंस, ज़ेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनॉली, जोएल डेविस, जैक एडवर्ड्स, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा.
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
5 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
6 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
7 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
7 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
7 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
8 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines