हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK: कोलंबो में भारी बारिश, भारत पाकिस्तान मैच पर रद्द होने का मंडराया खतरा

IND vs PAK Rain Update: 14 फरवरी को कोलंबो में बारिश हो रही है. भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है. ऐसे में बारिश के कारण मुकाबला रद्द भी हो सकता है.

विज्ञापन

IND vs PAK Rain Update: भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में महामुकाबला 15 फरवरी को खेला जाना है. मुकाबले से पहले फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है. 14 फरवरी को कोलंबो में भारी बारिश हो रही है. ऐसे में बारिश के कारण मुकाबला रद्द भी हो सकता है. 15 फरवरी को भी भारी बारिश के आसार दिख रहे हैं.

15 फरवरी को भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक 15 फरवरी शाम 6 बजे बारिश होने की संभावना 51 प्रतिशत है, जबकि 7 बजे बारिश होने के आसार 57 फीसदी है, वहीं, 8 बजे 62 प्रतिशत बारिश होने की संभावनाए हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा. एक्यू वेदर की रिपोर्ट के अनुसार 15 फरवरी को तापमान 29 डिग्री रहेगा.नमी 75 फीसदी रहेगी. हवा 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी.

भारत और पाकिस्तान मैच में नो रिजर्व डे

भारत और पाकिस्तान मैच के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है. ऐसे में अगर बारिश के कारण मुकाबला रद्द होता है तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिल जाएंगे. हालांकि अंपायर मुकाबले का नतीजा निकालने की कोशिश करेंगे. फिलहाल भारत और पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप में 2 मुकाबले खेले चुकी हैं. भारत और पाकिस्तान ने दोनों ही मैच में जीत दर्ज की है. ग्रुप A में भारत 4 अंक के साथ टॉप पर है, जबकि पाकिस्तान भी 4 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है. भारत का रन रेट पाकिस्तान से अच्छा है.

विज्ञापन

हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 16 टी-20 मैच खेले गए हैं. भारत ने 13 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को 3 मैच में जीत मिली है. हेड टू हेड में भारत का पलड़ा भारी है.

विवरणआंकड़े
कुल मैच16
भारत जीता13
पाकिस्तान जीता03
टाई/कोई परिणाम नहीं00

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola