WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई की तेज गेंदबाज ईसी वोंग ने हैट्रिक लेकर इतिहास बनाया। वह महिला आईपीएल में हैट्रिक लेने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं। अब भले ही कोई और गेंदबाज हैट्रिक ले, लेकिन ईसी वोंग के नाम यह शानदार रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आईपीएल में पहली हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड किस गेंदबाज के नाम दर्ज हैं, तो इसके बारे में हम आपको बताते हैं।
IPL में बालाजी ने ली थी पहली हैट्रिक
आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी। खास बात यह है कि विमेंस प्रीमियर लीग की तरह आईपीएल के पहले ही सीजन में हैट्रिक बनी थी। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलने वाले भारत के तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी ने पहली हैट्रिक लेने का कारनामा किया था। बालाजी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहली हैट्रिक ली थी।
और पढ़िए – WPL 2023: MS Dhoni की बराबरी कर सकती हैं हरमनप्रीत कौर, बस फाइनल का इंतजार, बनेंगे कई रिकॉर्ड
बालाजी ने इन बल्लेबाजों को किया था आउट
बालाजी ने चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए कोलकाता के इरफान पठान, पीयूष चावला और वीआरवी सिंह को आउट किया था। इस तरह उन्होंने तीन बल्लेबाजों को आउट करके आईपीएल की पहली हैट्रिक लेने का कारानामा किया था। जिसके बाद वह आईपीएल में छा गए थे। बालाजी टीम इंडिया की तरफ से भी खेल चुके हैं। अपने दौर में उनकी गिनती शानदार गेंदबाजों में होती थी।
और पढ़िए – WPL 2023: ईसी वोंग बनी पहली हैट्रिक लेने वाली गेंदबाज, एक के बाद इस तरह किए तीन शिकार, देखें Video
वोग और बालाजी का नाम सबसे ऊपर
जिस तरह से आईपीएल में पहली हैट्रिक का नाम सामने आते ही लक्ष्मीपति बालाजी का नाम याद आता है। ठीक उसी तरह से विमेंस प्रीमियर लीग में जब भी पहली हैट्रिक लेने की बात होगी तो सभी को ईसी वोंग का नाम जरूर याद रहेगा। क्योंकि इन दोनों खिलाड़ियों ने अपने नाम यह बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
48 mins agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
1 hr agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
1 hr ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
1 hr agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 hr agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
2 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
2 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
3 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines