Ishant Sharma: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा लंबे समय से क्रिकेट से दूर बने हुए थे। अब एक बार फिर से ईशांत शर्मा की क्रिकेट मैदान पर वापसी होने जा रही है। दरअसल इन दिनों रणजी ट्रॉफी खेली जा रही है। इस टूर्नामेंट में ईशांत शर्मा दिल्ली टीम की तरफ से खेलते है। इस सीजन दिल्ली का प्रदर्शन अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। जिसके बाद अब अपने अगले मैच के लिए दिल्ली टीम ने प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है। दिल्ली का अगला मैच बड़ौदा के साथ होना है। इस मैच से पहले ईशांत शर्मा का टीम के साथ जुड़ना फैंस के लिए खुशखबरी है।
प्लेइंग इलेवन में शामिल ईशांत शर्मा
बड़ौदा के साथ होने वाले अपने पांचवें मैच के लिए दिल्ली टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। जिसमें अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा की भी वापसी हुई है। ईशांत शर्मा के टीम में आ जाने के बाद अब दिल्ली की गेंदबाजी को और ज्यादा मजबूती मिलेगी। अभी तक दिल्ली ने रणजी ट्रॉफी 2023-24 में 4 मैच खेले हैं। जिसमें से उसको तीन में हार और महज मैच में जीत मिली है। अब टीम पांचवें मैच को जीतकर टूर्नामेंट में वापसी करना चाहेगी।
ईशांत बरपाएंगे कहर
दिल्ली और बड़ौदा के बीच ये मैच पालम एयर फोर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में ईशांत शर्मा अपनी गेंदबाजी का कहर बरपाने के लिए एक दम से तैयार हैं। दिल्ली की युवा टीम को अब ईशांत शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ी के आ जाने से काफी राहत मिलने वाली है। ईशांत शर्मा ने टीम इंडिया के लिए काफी क्रिकेट खेला है। टेस्ट से लेकर वनडे तक का ईशांत को अच्छा खासा अनुभव है। ऐसे में अब बड़ौदा के साथ होने वाले मैच में ईशांत अपना ये अनुभव दिखाते हुए नजर आ सकते हैं। दिल्ली के युवा गेंदबाजों को भी ईशांत शर्मा से काफी कुछ सीखने को मिलने वाला है।
ईशांत शर्मा का क्रिकेट करियर
ईशांत शर्मा ने टीम इंडिया के लिए 105 टेस्ट, 80 वनडे और 14 टी20 मैच खेले हैं। इन 105 टेस्ट मैचों में ईशांत शर्मा ने 311 विकेट अपने नाम दर्ज किए हैं। इसके अलावा 80 वनडे मैचों में ईशांत ने 115 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ईशांत के नाम 484 विकेट दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG Weather Report: विशाखापट्टनम में बारिश बिगाड़ सकती है खेल, कैसा रहेगा पांचों दिन का मौसम
ये भी पढ़ें:- ‘क्रिकेट को विराट कोहली की जरूरत…’, इरफान पठान ने क्यों कही इतनी बड़ी बात?
संबंधित खबरें
250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
56 mins agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
3 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
3 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
12 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
12 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
13 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
13 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines