हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ishan Kishan के मामले में बड़ा खुलासा! क्या जितेश शर्मा के चयन से नाराज थे विकेटकीपर बल्लेबाज?

Ishan Kishan Controversy New Update: ईशान किशन साउथ अफ्रीका दौरे के बीच से ही अपना नाम वापस ले चुके थे। इसके बाद से वह टीम से बाहर हैं।

विज्ञापन
Ishan Kishan Was Angry From Jitesh Sharma Selection - Reports(Image- X)

Ishan Kishan Controversy New Update: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पिछले कुछ वक्त से टीम इंडिया से बाहर हैं। साउथ अफ्रीका दौरे के बीच से ही किशन ने मानसिक थकान का हवाला देकर अपना नाम वापस ले लिया था। इसके बाद अफगानिस्तान सीरीज और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए भी उन्हें नहीं चुना गया। पहले दो मैच हो चुके हैं और अब आखिरी तीन मैचों में भी उनकी वापसी की उम्मीद कम है। फिलहाल ईशान ने हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पंड्या के साथ बड़ौदा में प्रैक्टिस शुरू कर दी है। उसी बीच उनको लेकर पिछले काफी समय से चल रहे विवाद पर अपडेट मिला है। जानकारी मिली है कि किशन टीम में जितेश के सेलेक्शन से नाराज थे।

क्या ईशान किशन जितेश शर्मा के चयन से नाखुश?

आपको बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 टीम का हिस्सा रहे ईशान किशन को इसके तुरंत बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम में चुना गया था। किशन का पिछले एक-डेढ़ साल में यही रहा था कि वह स्क्वॉड में तो होते थे लेकिन प्लेइंग 11 में उनकी जगह पक्की नहीं रहती थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में भी ऐसा ही देखने को मिला। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम में पहले ईशान खेले लेकिन इसके बाद अचानक जितेश शर्मा को उनकी जगह शामिल किया जाने लगा।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी टी20 सीरीज में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। फिर टेस्ट सीरीज से पहले ही ईशान किशन ने अचानक अपना नाम लेकर सभी को चौंका दिया था। अब जानकारी मिल रही है कि ईशान टीम में जितेश शर्मा के सेलेक्शन से खुश नहीं थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यही कारण था कि वह मानसिक थकावट में आ गए और उन्होंने यह फैसला किया। अभी हालांकि यह रिपोर्ट्स हैं पर इसको लेकर अपडेट नहीं मिला है।

विज्ञापन

क्या इसी कारण ईशान किशन टीम से बाहर?

अब जब मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात की जानकारी सामने आ गई है तो ऐसी अटकलें लगने लगी हैं कि ईशान किशन इसी कारण शायद टीम इंडिया में नहीं चुने जा रहे हैं। टीम मैनेजमेंट और बोर्ड को शायद इस बात की जानकारी हो सकती है। उनके आने से ड्रेसिंग रूम या टीम के अंदर माहौल ना बिगड़े इसी कारण शायद उन्हें टीम से बाहर रखा जा रहा है। उन्हें रणजी खेलने की भी हिदायत मिलने जैसी खबरें थीं लेकिन उन्होंने रणजी ट्रॉफी भी नहीं खेला।

यह भी कहा जा रहा था कि किशन ने टीम से अपना नाम वापस लेने के बाद कुछ इवेंट में शिरकत की और बोर्ड इससे नाराज भी था। इसको लेकर पिछले महीने हेड कोच राहुल द्रविड़ ने ईशान किशन से टीम मैनेजमेंट या बोर्ड की नाराजगी की खबरों को खारिज किया था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- IPL 2024: क्या सच में रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या ने एक-दूसरे को किया अनफॉलो? सोशल मीडिया पर मचा बवाल

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: ‘विराट ने नहीं दी खेलने की जानकारी…,’ कोहली की वापसी पर सबसे बड़ा अपडेट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola