Ishan kishan Aditi Hundia show love on Insta Story: एशिया कप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में ईशान किशन ने धमाकेदार पारी खेली। ईशान की पारी की हर किसी ने तारीफ की, लेकिन उनकी तारीफ में एक सोशल मीडिया पोस्ट ने सबका ध्यान खींच लिया। दरअसल, ईशान की पारी के दौरान एक मॉडल ने उनकी तस्वीर क्लिक कर दिल वाली इमोजी के साथ इंस्टा स्टोरी लगाई। इसके बाद चर्चा होने लगा कि क्या ईशान और मॉडल के बीच कुछ है या फिर मॉडल का प्यार अन्य फैन्स की ही तरह है।
दरअसल, मॉडल के साथ अफेयर की अफवाह इसलिए, क्योंकि कई मौके पर इस मॉडल को ईशान किशन के साथ देखा गया है। खैर, अफेयर की ये सिर्फ अफवाह है या फिर ये सच्चाई है, ये तो बाद में पता चलेगा लेकिन मॉडल की इंस्टा स्टोरी को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह तरह के कयास लगा रहे हैं।
इंस्टा स्टोरी शेयर करने वाली मॉडल है कौन?
ईशान किशन की फोटो के साथ इंस्टा स्टोरी शेयर करने वाली मॉडल का नाम अदिति हुंडिया है। पिछले कुछ समय से उनका नाम ईशान किशन के साथ जोड़ा जा रहा है। शनिवार को भारत-पाकिस्तान के मैच के दौरान जब ईशान धमाकेदार बैटिंग कर रहे थे, तब अदिति ने उनकी एक तस्वीर क्लिक की और उसे इंस्टा पर शेयर किया।
तस्वीर में अदिति का लिविंग रूम दिख रहा है, जिसमें बड़ी एलईडी टीवी लगी हुई है। टीवी पर भारत पाकिस्तान का मैच रहा है और स्क्रिन पर ईशान बैटिंग करते दिख रहे हैं। इंस्टा स्टोरी शेयर करते हुए अदिति ने लिखा… Dream Inning, You Deserve Every Bit Of It And More. साथ में अदिति ने दिल वाला आइकॉन भी लगाया।
Aditi Hundia show love For Ishan kishan on her Insta Story.
अब अदिति हुंडिया के बारे में भी जान लीजिए
अदिति हुंडिया पेशे से मॉडल हैं। उन्होंने 2017 के ‘मिस इंडिया कॉन्टेस्ट’ में पार्टिसिपेट किया था और फाइनलिस्ट रहीं थीं। इसके बाद उन्होंने मिस सुपरनेशनल का खिताब 2018 में जीता। ईशान और अदिति हुंडिया कई मौकों पर एक साथ दिख चुके हैं।
बता दें कि शनिवार को हुए भारत-पाकिस्तान के मुकाबले में ईशान किशन ने 81 बॉल में 82 रनों की धमाकेदार पारी खेली। ये पारी उन्होंने ऐसे वक्त में खेली जब टीम इंडिया के चार विकेट काफी कम स्कोर पर गिर चुके थे। इसके बाद ईशान ने हार्दिक पांड्या के साथ शानदार पार्टनरशीप की।
(Valium)
संबंधित खबरें
IPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
5 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
6 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
6 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
6 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
7 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
8 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
8 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
9 hrs agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines