Ishan Kishan Trolled Abhishek Sharma: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ा दीं. भारतीय ओपनर ने महज 38 गेंदों पर 113 रन ठोक दिए. उनकी इस पारी में चौकों और छक्कों की बरसात देखने को मिली. अभिषेक ने सिर्फ 35 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका तीसरा शतक था. मैदान पर कीवी गेंदबाजों की जमकर धुनाई करने के बाद अभिषेक ने मेडिटेशन पोज बनाकर अपने शतक का जश्न मनाया. उनका यह शांत अंदाज अब चर्चा का विषय बन गया है.
ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा की ली चुटकी
मैच खत्म होने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी बस से होटल लौट रहे थे. इसी दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा का एक वीडियो बनाया. उन्होंने इसे अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया. वीडियो में ईशान ने अभिषेक की आक्रामक बल्लेबाजी और शतक के बाद उनके शांत सेलिब्रेशन को लेकर मजेदार टिप्पणी की.
ईशान ने अभिषेक पर चुटकी लेते हुए कहा, ‘दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब करके, खुद मेडिटेट करता है.’ उनकी इस बात का इशारा अभिषेक की उस बल्लेबाजी की तरफ था, जिसने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को पूरे मुकाबले में दबाव में रखा. एक तरफ अभिषेक मैदान पर लगातार बड़े शॉट लगा रहे थे, वहीं शतक पूरा करने के बाद उनका शांत होकर मेडिटेशन पोज में बैठना ईशान के लिए मजाक का मौका बन गया.
अभिषेक का मेडिटेशन सेलिब्रेशन बना चर्चा का विषय
अभिषेक शर्मा का आक्रामक अंदाज क्रिकेट फैंस पहले भी देख चुके हैं, लेकिन शतक के बाद उनका मेडिटेशन वाला जश्न भी लोगों का ध्यान खींच रहा है. मैदान पर गेंदबाजों के खिलाफ बेखौफ बल्लेबाजी करने के बाद उनका इस तरह शांत हो जाना फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के बीच की यह दोस्ताना मस्ती भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है. दोनों खिलाड़ियों का मजेदार अंदाज फैंस को खूब भा रहा है. अभिषेक की रिकॉर्डतोड़ पारी और ईशान की चुटकी ने भारत की शानदार जीत के बाद इस मुकाबले से जुड़ा एक और दिलचस्प पल सामने ला दिया.
संबंधित खबरें
छोटी बाउंड्री और बल्लेबाजों के दबदबे पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
2 hrs agoअभिषेक-वैभव के तूफान से हैरान रह गए श्रेयस अय्यर, दिया बड़ा बयान
2 hrs agoWPL ऑक्शन के लिए कुल 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, सिर्फ 27 को मिलेगी जगह
3 hrs agoपाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में चटाई धूल
4 hrs agoयुवराज सिंह के 12 गेंदों वाले ताने पर अभिषेक शर्मा ने दिया मजेदार जवाब
5 hrs agoVIDEO: नमन धीर के सुपरमैन कैच ने जीता दिल, फिन एलन को इस तरह किया आउट
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने की छक्कों की बरसात, वैभव सूर्यवंशी-क्रिस गेल को छोड़ा पीछे
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार पर मंडराया करियर खत्म होने का खतरा
6 hrs agoअभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी पर युवराज सिंह ने लिए मजे
7 hrs agoICC ODI Rankings: कप्तान बनते ही स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 का ताज
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines