Ishan Kishan Controversy New Update: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को लेकर अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है। टीम के एक पूर्व बल्लेबाज ने बताया कि ईशान किशन टीम में वापसी की चर्चा करने तक के लिए फोन नहीं उठा रहे हैं। दरअसल ईशान किशन ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट सीरीज में शामिल किया गया था लेकिन मानसिक थकान के चलते विकेटकीपर ने इस सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया था। जिसके बाद उम्मीद थी कि इंग्लैंड के साथ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में ईशान किशन की वापसी हो सकती है लेकिन अब सेलेक्टर्स ने उनको नजरअंदाज कर दिया है। अब हर किसी के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर ईशान किशन कहां गायब हैं और कब टीम इंडिया में उनकी वापसी होगी?
ईशान किशन को लेकर आकाश चोपड़ा ने किया खुलासा
ईशान किशन के टीम से बाहर होने को लेकर कुछ दिनों पहले टीम इंडिया के पू्र्व बल्लेबाज और मौजूदा कॉमेंटेटर ने भी चिंता जाहिर की थी। अब आकाश चोपड़ा ने एक बार फिर से ईशान किशन को लेकर बड़ी बात कही है। आकाश चोपड़ा ने बताया कि टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड का कहना बिल्कुल सहीं है। ईशान किशन को टीम में एंट्री पाने के लिए क्रिकेट खेलना होगा। जब तक वो क्रिकेट नहीं खेलेंगे तो उनको टीमें कैसे चुना जा सकता है।
आगे आकाश चोपड़ा ने कहा कि फिलहाल रणजी ट्रॉफी खेली जा रही है अगर ईशान को अपनी उपलब्धता दिखानी है तो उसको वा खेलना होगा लेकिन वो न तो फोन उठा रहा है और न ही अपनी उपलब्धता के बारे में किसी को बता रहा है। इससे पहले टीम इंडिया के हेड कोच ने भी ईशान किशन को लेकर कहा था कि ईशान को रणजी में खेलना चाहिए जिसके बाद उनकी टीम इंडिया में वापसी हो सकती है।
बड़ौदा में मौजूद ईशान किशन
रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दिनों ईशान किशन गुजरात के बड़ौदा में मौजूद हैं। जहां वो हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या के साथ प्रैक्टिस कर रहे हैं। जिसकी एक तस्वीर बीते दिन सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी। हार्दिक पांड्या के साथ ईशान किशन की तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने ईशान किशन की काफी वाट भी लगाई थी।
वहीं दूसरी तरफ मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई थी कि ईशान किशन ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली गई टी20 सीरीज में जितेश शर्मा को टीम में चुने जाने से नाखुश थे। कई बार देखा गया है कि ईशान किशन को टीम के स्क्वॉड में तो जगह मिलती हैं लेकिन उनको प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया जाता है। ऐसे में ईशान किशन थोड़ा परेशान भी थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: BCCI ने बताया स्क्वाड जारी करने में क्यों हो रही देरी, विराट कोहली नहीं है कारण
ये भी पढ़ें:- U19 World Cup 2024: भारत के सामने फाइनल में होगी ऑस्ट्रेलिया की चुनौती, फैंस को याद आया विश्व कप 2023
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
26 mins agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
1 hr agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
2 hrs agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
3 hrs agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
11 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
12 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
12 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
13 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines