Ishan Kishan Injured: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर में खेला जा रहा है. टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद कीवी टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है. न्यूजीलैंड की ओर से टिम सीफर्ट और डेवोन कॉनवे ने ताबड़तोड़ शुरुआत की और पहले 3 ही ओवर में 43 रन जोड़ डाले.
हालांकि, इसके बाद हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती ने लगातार दो ओवर में इन दोनों बैटर्स को पवेलियन की राह दिखाई. मैच के रोमांच के बीच में टीम इंडिया के लिए मैदान से बुरी खबर भी सामने आई है. ईशान किशन फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए हैं और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा है.
टीम इंडिया के लिए एक और बुरी खबर
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से पहले ही टीम इंडिया के लिए एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही है. पहले टी-20 में अक्षर पटेल इंजर्ड हो गए थे, जिसके कारण वह रायपुर में खेले जा रहे दूसरे टी-20 में प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं. अब ईशान किशन भी फील्डिंग करते हुए बुरी तरह से चोटिल हो गए हैं.
ये भी पढ़ें: दूसरी पारी में भी नहीं चला शुभमन गिल का बल्ला, Ranji Trophy में बुरी तरह फ्लॉप हुए भारतीय कप्तान
दरअसल, ईशान ने डाइव लगाकर तेजी से ट्रैवल कर रही बॉल को रोकने का प्रयास किया, लेकिन डाइव लगाते समय पूरा भार उनके हाथों पर चला गया. ईशान दिक्कत में दिखाई दिए और उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा.
कई खिलाड़ी पहले से हैं चोटिल
वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के कई खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं. तिलक वर्मा अभी इंजरी से उबर रहे हैं, तो वॉशिंगटन सुंदर विश्व कप तक फिट हो पाएंगे या नहीं यह बड़ा सवाल है. अक्षर पटेल भी खुद को चोटिल करवा बैठे हैं और उनकी इंजरी कितनी गंभीर है इसका पता अभी तक नहीं लग सका है. अब इसी कड़ी में ईशान किशन का भी नाम जुड़ गया है.
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
14 mins agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
9 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
9 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
10 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
11 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
12 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
12 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines