हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह, रांची टी-20 को बनाया यादगार

Ishan Kishan: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा मुकाबला रांची में खेला जा रहा है. इस मैच में ईशान किशन अर्धशतक बनाने से चूक गए. लेकिन इसके बावजूद उन्होंने सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा की खास लिस्ट में जगह बना ली.

विज्ञापन
ईशान किशन/ Image Source: ANI

Ishan Kishan: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 मैच रांची में खेला जा रहा है. रांची, ईशान किशन का होमग्राउंड है. वह झारखंड से ही घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ ईशान अर्धशतक बनाने से चूक गए. लेकिन उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी की. ईशान ने इस मैच में 2 छक्के लगाए और सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा के क्लब में अपनी जगह बना ली. ईशान ने बड़ा कारनामा किया.

ईशान किशन का शानदार प्रदर्शन

ईशान किशन एक कैलेंडर ईयर में 50 या उससे अधिक छक्के लगाने के मामले में तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने अब तक 51 टी-20 छक्के लगा दिए हैं. एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का कीर्तिमान सूर्यकुमार यादव के नाम है. उन्होंने साल 2022 में 68 छक्के लगाए थे. इसके अलावा साल 2026 में अभिषेक शर्मा अब तक 63 छक्के लगा चुके हैं. वहीं, साल 2025 में अभिषेक के बल्ले से कुल 54 छक्के निकले थे. वहीं, अब ईशान किशन 51 छक्के के साथ ऐसा कारनामा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs WI: रांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी मैदान पर वापसी

विज्ञापन

एक कैलेंडर ईयर में T20I में 50 से अधिक छक्के (FM टीमें)

68 – सूर्यकुमार यादव, 2022 में
63 – अभिषेक शर्मा, 2026 में
54 – अभिषेक शर्मा, 2025 में
51 – ईशान किशन, 2026 में

अर्धशतक से चूक गए ईशान किशन

ईशान किशन वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे मैच में अर्धशतक बनाने से चूक गए. उन्होंने 22 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए. ईशान ने 195.45 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की. ईशान किशन बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में क्लीन बोल्ड हो गए थे. उन्हें रोस्टन चेज ने चलता किया था. ईशान ने संजू सैमसन के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी की. दोनों बल्लेबाजों ने भारत के लिए दूसरे विकेट के तौर पर 97 रन जोड़े. इसके बाद ईशान आउट होकर पवेलियन लौट गए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: चोट की मार झेल रही भारतीय टीम, 32 खिलाड़ी पहुंचे रिहैब सेंटर, BCCI CoE रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

अभिषेक और दुबे का नहीं चला बल्ला

इस मैच में अभिषेक शर्मा का भी बल्ला नहीं चला. उन्होंने 12 गेंदों में 20 रन बनाए. उन्हें भी रोस्टन चेज ने आउट कर चलता किया था. इसके अलावा शिवम दुबे को आज श्रेयस अय्यर की जगह नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला. लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल सके. उन्होंने 10 गेंदों का सामना करते हुए 7 रन बनाए. खास बात ये है कि रोस्टन चेज ने ही उन्हें चलता किया. हालांकि संजू ने एक छोर से खड़े होकर शानदार बल्लेबाजी की और 41 गेंदों में 82 रन बनाए.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola