Ishan Kishan: ईशान किशन ने भारत के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2023 में खेला था. तब ईशान किशन भारत के लिए तीनों ही प्रारूप में लगातार खेल रहे थे. हालांकि इसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया. लेकिन ईशान ने हार नहीं मानी और उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया में जोरदार वापसी की, क्योंकि उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खूब रन बनाए और कप्तानी करते हुए झारखंड को खिताब भी जिताया. अब उन्हें टेस्ट टीम में मौका मिलने की उम्मीद है.
ईशान किशन की हो सकती है वापसी
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार सिलेक्टर्स ईशान किशन को भारतीय टीम में वापस की लाने की पहल शुरू कर चुके हैं. ईशान किशन को इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच होने वाली 3 मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज में मौका मिलने वाला है. अगर ईशान को न्यूजीलैंड ए के खिलाफ मौका मिलता है तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज में नजर नहीं आएंगे. ऐसे में साफ है कि सिलेक्टर्स उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मैचों की होने वाली टेस्ट सीरीज में मौका देने पर विचार कर रहे हैं. ऐसे में ईशान किशन अगर न्यूजीलैंड A के खिलाफ खेलते हैं तो पूरी संभावना है कि उनकी वापसी भारतीय टेस्ट टीम में हो सकती है.
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने BCCI से की बड़ी मांग, तैयारी के लिए खेलना चाहते हैं 2 मैच
इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच 3 मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत के भी खेलने की संभावना है, क्योंकि वह इन दिनों केवल भारत के लिए टेस्ट खेलते हैं. इसके अलावा केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल और साई सुदर्शन भी इंडिया ए के लिए कम से कम एक मैच खेलते हुए नजर आ सकते हैं.
वेस्टइंडीज दौरे पर मिला था मौका
भारत ने साल 2023 में वेस्टइंडीज का दौरा किया था. इस दौरे पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी. इस सीरीज के जरिए ईशान ने टेस्ट टीम में डेब्यू किया था. उन्होंने खेले गए 2 मैचों की 3 पारियों में 78 की औसत के साथ 78 रन बनाए थे. उन्होंने 1 अर्धशतक भी अपने नाम किया था. इसके बाद उन्हें कभी भी भारत के लिए टेस्ट खेलने का मौका नहीं मिला.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: फ्री में कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला T20I मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स
साउथ जोन के खिलाफ मचाया था तहलका
ईशान ने हाल ही में दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की कप्तानी की थी और फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ पहली पारी में 270 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. इसके अलावा उन्होंने दूसरी पारी में 80 रन भी बनाए थे और टीम को जीत दिलाई थी. अपने दोहरे शतक के दमपर ईशान सिलेक्टर्स की नजरों में आए थे.
संबंधित खबरें
नमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
6 mins ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
17 mins agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
34 mins agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
1 hr agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
1 hr agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
2 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
3 hrs agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
3 hrs agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines