हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी पर ईशान किशन ने दिया बयान, तेज गेंदबाज की तारीफ में पढ़ें कसीदे

मोहम्मद शमी इन दिनों घरेलू क्रिकेट में भाग ले रहे हैं. वह लगातार शानदार प्रदर्शन भी कर रहे हैं. हालांकि उनकी वापसी टीम इंडिया में नहीं हो पा रही है. अब शमी की वापसी और उनके प्रदर्शन पर ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन
मोहम्मद शमी घरेलू क्रिकेट में/ Image Source: Screengrab/ BCCI

मोहम्मद शमी भारतीय टीम से करीब 1.5 साल से दूर हैं. उन्होंने भारत के लिए आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेला था. इसके बाद उन्हें लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है. शमी ने भारत के लिए शानदार खेल दिखाया है और तीनों ही प्रारूपों में कमाल किया है. हालांकि शमी को लगातार भारतीय टीम में नजरअंदाज किया जा रहा है. ऐसे में अब ईशान किशन ने शमी को लेकर बड़ा बयान दिया है और उनकी वापसी पर भी बड़ी बात कही है.

शमी पर क्या बोले ईशान किशन?

ईशान किशन दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की कप्तानी संभाल रहे हैं. ईस्ट जोन से मोहम्मद शमी भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने सेमीफाइनल में 5 विकेट लिए थे. अब ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

इस मैच से पहले ईशान ने कहा “मुझे लगता है कि वह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं. वह इस खेल के दिग्गज रहे हैं, जब से उन्होंने बंगाल के लिए खेलना शुरू किया है, तब से उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. वह विकेट लेते रहे हैं, अपनी पूरी ऊर्जा लगाते रहे हैं और उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. उम्र के बारे में कुछ कहना मुश्किल है, मुझे लगता है उम्र तो बस एक संख्या है. अगर वह कड़ी मेहनत कर रहा है तो उम्र मायने नहीं रखती. मैं शमी भाई में वो भूख देखता हूं क्योंकि इस समय भूख का आकलन करने के लिए मुझसे बेहतर कौन हो सकता है. “

विज्ञापन

उन्होंने शमी की वापसी को लेकर कहा “उनमें अभी वही भूख और प्रेरणा है, जैसे वह वापसी करना चाहता है. वह फिर से भारतीय टीम का हिस्सा बनना चाहते हैं और यह उनके चेहरे पर साफ दिखाई देता है.”

ये भी पढ़ें: श्रीलंका के बाद मानव सुथार ने अब इंग्लैंड में कर दिया बड़ा कमाल, शानदार प्रदर्शन से टीम को दिलाई जीत

विज्ञापन

दलीप ट्रॉफी का फाइनल खेलने के लिए उतरेंगे कई सितारे

ईस्ट जोन की ओर से ईशान किशन, मोहम्मद शमी और वैभव सूर्यवंशी जैसे स्टार खिलाड़ी खेलने के लिए उतरेंगे, जो भारतीय क्रिकेट का बड़ा नाम हैं. ईशान और वैभव तो भारतीय टी-20 टीम के लिए भी कमाल कर रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर साउथ जोन की ओर से देवदत्त पडिक्कल, तिलक वर्मा, मोहम्मद सिराज और करुण नायर जैसे खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देंगे. पडिक्कल ने हाल ही में भारत की ओर से श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है. फाइनल मुकाबला 6 सितंबर से चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: पहले T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola