Ishan Kishan Injury: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. तिलक वर्मा और वॉशिंगटन सुंदर पहले ही इंजरी के चलते टीम से बाहर चल रहे हैं, तो अब एक और स्टार बल्लेबाज चोटिल हो गया है. यह बैटर कोई और नहीं, बल्कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में धमाकेदार कमबैक करने वाले ईशान किशन हैं. चौथे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले के टॉस के वक्त कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि ईशान को निगल है और इस वजह से वह प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं.
टीम इंडिया के लिए एक और बुरी खबर
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे ईशान किशन इंजरी की वजह से चौथा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेल रहे हैं. कैप्टन सूर्या ने बताया है कि ईशान को निगल है. हालांकि, ईशान की इंजरी कितनी गंभीर है इसका पता अभी नहीं लग सका है.
सूर्यकुमार ने अक्षर पटेल की फिटनेस पर भी अपडेट दिया है. सूर्या ने बताया है कि अक्षर अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं हो सके हैं और उन्हें थोड़ा समय और लगेगा. अक्षर पहले टी-20 में अपनी ही गेंदबाजी में बॉल को पकड़ने के प्रयास में चोटिल हो गए थे.
ये भी पढ़ें: 28 साल की खिलाड़ी बनेगी ऑस्ट्रेलिया की नई कप्तान! तीनों फॉर्मेट के लिए मिलेगी जिम्मेदारी
एक बदलाव के साथ उतरी है टीम इंडिया
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे सीरीज के चौथे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया एक बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है. ईशान किशन पूरी तरह से फिट नहीं होने की वजह से आज का मैच नहीं खेल रहे हैं. ईशान की जगह पर अर्शदीप सिंह की वापसी हुई है. टीम इंडिया सीरीज में पहले ही 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है. गुवाहाटी में खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड से मिले 154 रनों के लक्ष्य को महज 10 ओवर में चेज कर डाला था.
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
6 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
7 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
7 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
8 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
9 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
10 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
10 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
12 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines