Team India: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियां टीम इंडिया 21 जनवरी से ही शुरू कर चुकी है. न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज के 3 मुकाबले भारत खेल चुका है. अभी भी सीरीज के 2 मैच और खेले जाने हैं. जिसके बाद 7 फरवरी से टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला भारतीय टीम खेलती हुई नजर आएगी. बीसीसीआई अब इसके बीच एक मुकाबले को और आयोजित करना चाहती है. जिसके लिए बोर्ड दक्षिण अफ्रीका से बात कर रहा है. इसके अलावा इंडिया ए की टीम को भी तैयार रहने को बोला गया है.
क्या शुभमन गिल से होगा टीम इंडिया का सामना?
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई प्लान कर रहा है कि टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय टीम कम से कम एक वॉर्म अप मैच खेले. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये वॉर्म अप मैच दक्षिण अफ्रीका या इंडिया ए के खिलाफ हो सकता है. अगर टीम इंडिया ने इंडिया ए के खिलाफ मैच खेला, तो उसमें शुभमन गिल भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं. जहां पर शुभमन गिल के अलावा श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, जितेश शर्मा जैसे खिलाड़ी भी नजर आ सकते हैं. इसके अलावा गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और रवि बिश्नोई भी इंडिया ए के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं. टीम इंडिया फिलहाल न्यूजीलैंड को बुरी तरह से हरा रही है. ऐसे में इंडिया ए की टीम ही अब भारत को असली चैलेंज कर सकती है. वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी वॉर्म अप मैच भी हो सकता है.
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 से पहले टीम इंडिया को लग सकता है बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी होगा बाहर!
टाइटल डिफेंड करने उतरेगी इंडिया
मौजूदा समय में टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप की चैंपियन है. ऐसे में वो इस बार टाइटल डिफेंड करने के लिए मैदान पर उतरेगी. जिसके कारण ही हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव के ऊपर बड़ा दबाव नजर आ रहा है. भारतीय टीम के लगभग सभी खिलाड़ी फॉर्म में हैं, जिसके कारण ही ये दबाव कम हुआ है. वहीं बात करें शुभमन गिल की तो वो टीम इंडिया की टी-20 टीम से बाहर होने के बाद रणजी ट्रॉफी 2025-26 में पंजाब के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं. जहां पर उन्होंने बल्ले के साथ निराश किया है.
ये भी पढ़ें: T20 WC से बाहर होने के बाद बांग्लादेश ने अपने खिलाड़ियों को दिया धोखा, नजमुल की हुई बोर्ड में वापसी
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
5 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
25 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
58 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines