Ajit Agarkar Place in Danger: अजीत अगरकर टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर हैं और पिछले तीन साल से इस किरदार में नजर आ रहे हैं. अब अजीत अगरकर की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है. पहले बताया जा रहा था कि अजीत 2027 के वनडे वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर रह सकते हैं. हालांकि, अब BCCI इस बारे में फिर से विचार कर रही है. यह मामला रोहित शर्मा के आखिरी मैच की विवादित खबर से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. इंग्लैंड दौरे के बाद BCCI अगरकर से नाखुश नजर आ रही है.
अजीत अगरकर की कुर्सी पर संकट क्यों?
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा के आउट होने के बाद खबर आई कि लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा वनडे हिटमैन के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच होगा. रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सिलेक्टर्स ने रोहित को बता दिया था कि उन्हें अब टीम इंडिया के स्क्वाड में नहीं चुना जाएगा.
इस खबर के बाहर आने के बाद बवाल शुरू हुआ और BCCI सचिव देवजीत सैकिया को सफाई देनी पड़ी. रोहित शर्मा ने इसके बाद लॉर्ड्स वनडे में शतक जड़कर सभी आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दिया. दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, अजीत अगरकर का चीफ सिलेक्टर के रूप में कार्यकाल सितंबर में खत्म होने वाला था और इसे आगे बढ़ाए जाने की बात हो रही थी.
ये भी पढ़ें:- BCCI ने तोड़ी चुप्पी, टीम इंडिया से दो कोचों की विदाई पर दिया बड़ा बयान, कहा- पर्दे के पीछे आप…
रोहित शर्मा के संन्यास से जुड़े विवाद के बाद BCCI इस मामले को लेकर नाराज है. इसी कारण अजीत अगरकर की कुर्सी पर खतरा है और अब उनका कॉन्ट्रैक्ट एक साल के लिए बढ़ना थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है. रोहित की इसमें मुख्य रूप से कोई भूमिका नहीं है लेकिन उनकी शतकीय पारी चयनकर्ताओं के प्लान पर भारी पड़ गई.
कौन है अजीत अगरकर की जगह लेने का दावेदार?
रिपोर्ट में यह साफ कर दिया गया है कि अजीत अगरकर अभी भी 2027 के वनडे वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर बने रहने के दावेदार हैं. BCCI की सितंबर में बैठक होने वाली है और इसमें अगरकर के फ्यूचर को लेकर फैसला लिया जा सकता है. बता दें कि अगरकर की जगह लेने के लिए वीवीएस लक्ष्मण का नाम सामने आ रहा है. अगर अजीत का कॉन्ट्रैक्ट आगे नहीं बढ़ाया जाता है, तो लक्ष्मण नए मुख्य चयनकर्ता बन सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- अजीत अगरकर की कुर्सी पर खतरा! ये दिग्गज बन सकता है टीम इंडिया का नया चीफ सिलेक्टर, BCCI जल्द लेगा फैसला?
संबंधित खबरें
पहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
35 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
57 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines