हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या चोटों के चलते खत्म हो रहा ऋषभ पंत का ODI करियर? 2 साल पहले खेला था आखिरी मुकाबला

Rishabh Pant injury: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत फिलहाल भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं. वनडे में उन्होंने भारत के लिए आखिरी बार साल 2024 में खेला था. ऐसे में क्या उनका वनडे करियर खत्म हो गया है?

विज्ञापन
Rishabh Pant/ Image Source: ANI

Rishabh Pant injury: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज समाप्त होने के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे की तैयारी में जुट जाएगी. इस दौरे पर दोनों देशों के बीच पांच टी-20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है. टी-20 सीरीज के लिए भुवनेश्वर कुमार की चार साल बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है. हालांकि, वनडे सीरीज के लिए मोहम्मद शमी को मौका नहीं मिला है. वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम भी टीम से गायब है. लगातार चोटों से जूझ रहे पंत की गैरमौजूदगी ने उनकी फिटनेस और टीम में वापसी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

करीब दो साल से वनडे टीम से बाहर हैं ऋषभ पंत

29 वर्षीय ऋषभ पंत ने भारत के लिए अपना पिछला वनडे मुकाबला साल 2024 में खेला था. यह गौतम गंभीर के मुख्य कोच बनने के बाद भारतीय टीम की पहली वनडे सीरीज थी. इसके बाद से पंत चोटों के कारण लगातार इस प्रारूप से दूर रहे हैं. पिछले कुछ समय में वह कई वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बन सके हैं.

साल 2025 से पंत को चोटों ने लगातार परेशान किया है. इसके चलते उन्हें टेस्ट और वनडे, दोनों प्रारूपों में टीम से बाहर रहना पड़ा है. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में भी वह उपलब्ध नहीं होंगे. ऐसे में उनके लिए टीम में वापसी करने से पहले पूरी तरह फिट होना जरूरी है.

विज्ञापन

ऋषभ पंत की कब होगी वापसी?

ऋषभ पंत की फिटनेस को लेकर चर्चा तब तेज हुई, जब वह ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया की ओर से खेलते हुए चोटिल हो गए थे. इसके बाद से वह मैदान पर वापसी के लिए रिकवरी कर रहे हैं. चोट के कारण वह वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में भी नहीं खेल सके थे. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज से भी उनका बाहर रहना तय है.

रिपोर्ट के मुताबिक, पंत को पूरी तरह ठीक होने में कम से कम पांच सप्ताह यानी करीब 35 दिन लग सकते हैं. फिलहाल वह रिकवरी के दौर से गुजर रहे हैं. ऐसे में उनकी वापसी की सही तारीख उनकी फिटनेस में होने वाले सुधार पर निर्भर करेगी.

विज्ञापन

पंत की जगह ईशान किशन और कुमार कुशाग्र को मौका

ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में भारतीय चयनकर्ताओं ने विकेटकीपिंग के विकल्प के तौर पर ईशान किशन को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुना है. ईशान को पांचों मुकाबलों के लिए टीम में जगह मिली है.

इसके अलावा कुमार कुशाग्र को सीरीज के आखिरी दो वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है. उनके पास इस दौरे पर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में पदार्पण करने का मौका हो सकता है. अब देखना होगा कि ईशान और कुमार कुशाग्र इस अवसर का कितना फायदा उठा पाते हैं और पंत की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया के लिए कैसा प्रदर्शन करते हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola